Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा: अर्चना गुप्ता

Updated on Tuesday, June 23, 2026 20:05 PM IST

चंडीगढ़, 23 जून। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रवादी विचारों और देश की एकता-अखंडता के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पानीपत ग्रामीण विधानसभा के बूथ नंबर 222 पर कार्यकर्ताओं के साथ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर हरपाल ढांडा, मंडल अध्यक्ष गुरदेव, डा. राजबीर आर्य, पार्षद सर्वेश शर्मा मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान वैचारिक पुरुष थे, जिन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि 23 जून 1953 को डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर की अखंडता और राष्ट्रीय एकात्मता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रदेशभर में बूथ स्तर पर आयोजित हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पानीपत ग्रामीण विधानसभा के बूथ नंबर 222 पर कार्यकर्ताओं के साथ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से डॉ. मुखर्जी के विचारों और सिद्धांतों को कार्यकर्ताओं तथा समाज के बीच पहुंचाने का कार्य करती है। उनका जीवन देशभक्ति, साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता को नुकसान पहुंचाने वाली शक्तियों और साजिशों का डटकर मुकाबला किया तथा राष्ट्रहित को हमेशा सर्वाेपरि रखा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी आज भी एक प्रकाश स्तंभ की तरह देशवासियों को दिशा दिखा रहे हैं। उनका जीवन हमें चुनौतियों और विपरीत परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना करने की प्रेरणा देता है। उनका राष्ट्रवादी चिंतन, अदम्य साहस और भारत की पूर्ण एकात्मता के लिए किया गया संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा राष्ट्र प्रथम की भावना को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करें। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि डा. मुखर्जी का बलिदान केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि भारत की अखंडता, एकात्मता और राष्ट्र गौरव के लिए समर्पित एक अमर प्रेरणा है। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
 
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X