Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

खाद की किल्लत से किसान परेशान: राव नरेंद्र सिंह

Updated on Monday, June 22, 2026 18:25 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश में गहराते खाद संकट को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि धान की रोपाई और खरीफ फसलों की बुवाई के महत्वपूर्ण समय में किसान खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, जबकि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खरीफ फसलों की बिजाई और धान रोपाई का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन किसानों को आवश्यक खाद और डीएपी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। हरियाणा के लगभग सभी जिलों में खाद का स्टॉक या तो समाप्त हो चुका है अथवा किसानों की जरूरतों की तुलना में बेहद कम है। किसान घंटों कतारों में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों का सबसे बड़ा सवाल यह है कि खाद की नई खेप कब पहुंचेगी और पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति कब शुरू होगी, लेकिन कृषि विभाग और भाजपा सरकार के पास इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। सरकार की लापरवाही का खामियाजा प्रदेश का अन्नदाता भुगत रहा है।

खाद संकट पर कांग्रेस का हमला: किसानों को परेशानी में डालकर झूठ का बखान कर रही है सरकार – राव नरेंद्र सिंह


उन्होंने आरोप लगाया कि खाद की भारी कमी और आपूर्ति व्यवस्था की विफलता को छिपाने के लिए सरकार भूमि रिकॉर्ड, बायोमैट्रिक सत्यापन और डिजिटल निगरानी जैसी जटिल प्रक्रियाओं का सहारा ले रही है। इन तथाकथित "डिजिटल बैरियर्स" के कारण किसानों को उपलब्ध सीमित खाद प्राप्त करने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि खाद के मौजूदा स्टॉक, वितरण व्यवस्था और नई खेप के आगमन की तिथियों को लेकर पूरी तरह अस्पष्टता बनी हुई है। इससे कालाबाजारी और मुनाफाखोरी को बढ़ावा मिल रहा है तथा किसानों की मुश्किलें और बढ़ रही हैं।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को चौतरफा परेशानियों के जाल में फंसा दिया है। एक तरफ खाद का संकट है, दूसरी तरफ सरकार समाधान देने के बजाय केवल दावे और प्रचार करने में व्यस्त है। मुख्यमंत्री किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय केवल उपलब्धियों के बखान में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान आज स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। भाजपा की किसान विरोधी नीतियां लगातार खेती-किसानी को कमजोर कर रही हैं और प्रदेश का कृषि क्षेत्र संकट की ओर बढ़ रहा है। यदि सरकार ने तत्काल प्रभाव से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के कदम नहीं उठाए, तो किसानों का आक्रोश और बढ़ेगा।
राव नरेंद्र सिंह ने मांग की कि प्रदेश सरकार तुरंत खाद और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करे, वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाए तथा किसानों को अनावश्यक डिजिटल और प्रशासनिक बाधाओं से राहत प्रदान करे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X