Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो मैसेज के माध्यम से योग दिवस की दी शुभकामनाएं

Updated on Sunday, June 21, 2026 19:46 PM IST

 

चंडीगढ़, 21 जून- जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जापानी नागरिकों, भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। योगाभ्यास, ध्यान एवं भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं के माध्यम से भारत-जापान मैत्री और सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

 

जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान  हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

 

योग ने विश्व को स्वास्थ्य, संतुलन और शांति का मार्ग दिखाया- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जिसने आज पूरे विश्व को स्वास्थ्य, संतुलन और शांति का मार्ग दिखाया है। उन्होंने जापान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की सराहना करते हुए आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मिक उन्नति, मानसिक शांति और वैश्विक सद्भाव का मार्ग है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनाव, चिंता और संघर्ष से ग्रस्त विश्व को योग और श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश की अत्यंत आवश्यकता है।

 

हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि डॉ. अमित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार योग एवं गीता के वैश्विक प्रचार- प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को विश्व के विभिन्न देशों तक पहुंचाया जा रहा है। जापान के विभिन्न शहरों में भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में जापानी नागरिकों ने भाग लिया। जापान में योग और ध्यान के प्रति लोगों की गहरी रुचि एवं समर्पण भारत की आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति बढ़ते आकर्षण का प्रमाण है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत आज विश्वव्यापी योग आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग एक वैश्विक जनआंदोलन बन चुका है और करोड़ों लोग इसे अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। योग मानवता को स्वास्थ्य, शांति और समरसता का संदेश देता

 

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित योगमाता कीको ऐकावा का अभिनंदन किया गया। योग माता ने हाल ही में भारत में आयोजित महाकुंभ में सहभागिता की थी तथा भारत प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी भेंट की थी। उन्होंने योग और ध्यान के माध्यम से विश्व शांति एवं मानव कल्याण पर अपने विचार सांझा किए। है। योग माता ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपराएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं तथा जापान में योग और ध्यान के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करेगी। इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, डॉ. अमित अग्रवाल, उपेंद्र सिंहल तथा विजय नरूला ने योग माता को श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति एवं भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक सतपाल जांबा, मेयर श्यामलाल बंसल, अशोक गुज्जर, अलकेश मोदगिल, अशोक रोशा, गुरनाम सैनी, डॉ ऋषिपाल मथाना, डॉ एम के मोदगिल आदि शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक योगाभ्यास, ध्यान एवं विश्व शांति की प्रार्थना की गई।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X