Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

कांग्रेस कार्यालय पर फायरिंग बेहद चिंताजनक, कानून व्यवस्था का निकल चुका है दिवाला

Updated on Sunday, June 21, 2026 19:13 PM IST

रोहतक, 21 जून । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज  विधायक बलराम सिंह दांगी के कांग्रेस कार्यालय का निरीक्षण किया। हुड्डा ने काँग्रेस कार्यालय पर हुई फायरिंग को बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि दांगी परिवार इलाके में संघर्ष का प्रतीक है। उनकी सुरक्षा से किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। सरकार को तुरंत उन्हें विशेष सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए तथा जिन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, उन्हें सजा सुनिश्चित करनी चाहिए।


इस मौके पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के महम कांग्रेस कार्यालय पर हुई फायरिंग प्रदेश की जर्जर हो चुकी कानून-व्यवस्था का स्पष्ट प्रमाण है। फायरिंग, फिरौती, लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार जैसी वारदातें इतनी आम हो गई हैं कि ये अब हरियाणा की जनता की दिनचर्या का हिस्सा बन गई हैं। हरियाणा में संगठित अपराध इस कदर बढ़ गया है कि आज प्रदेश में 50 से 60 गैंग सक्रिय हैं, जो न सिर्फ वारदातों को अंजाम देते हैं बल्कि नाम लेकर उनकी जिम्मेदारी भी लेते हैं।

यानी उनके दिल में कानून का कोई भय नहीं है। यही वजह है कि केंद्र सरकार द्वारा जारी सामाजिक प्रगति सूचकांक में हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य घोषित किया गया है। व्यापारी, कारोबारी, कर्मचारी, अधिकारी से लेकर राजनीतिज्ञ तक आज हर व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस करता है। मुख्यमंत्री तो पगड़ी बाँधकर रोज पंजाब में निकल जाते है। सरकार का हरियाणा पर अब कोई फोकस नही है। इसलिए कहता हूं यह सरकार नॉन परफोर्मिंग सरकार है। हमने विकास के पैमाने पर नंबर एक बनाया था। आज केंद्र सरकार की रिपोर्ट्स में 14 वे नंबर पर पहुंच चुका है। आज बेरोजगारी,स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल स्टेडियम और कानून व्यवस्था में हरियाणा का बुरा हाल है।


हुड्डा ने कहा कि कानून व्यवस्था का ये हाल है आज  गैंगस्टर गुजरात की जेल या अन्य जेलों में बैठकर गैंग चला रहे हैं। 2005 में कांग्रेस सरकार बनने से पहले भी हरियाणा में इसी तरह का माहौल था, जब जेल में बैठकर अपराधी गैंग चलाते थे। लेकिन कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश से तमाम गैंग्स और संगठित अपराध की जड़ से सफाई की गई। कांग्रेस सरकार के दौरान हरियाणा में एक भी गैंग सक्रिय नहीं था। क्योंकि अपराधियों के प्रति सरकार की साफ नीति थी कि या तो अपराध छोड़ दो या फिर हरियाणा छोड़ दो।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पूरे देश में अलग-अलग पार्टियों से सांसदों को तोड़ा जा रहा है, यह लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है। दल-बदल कानून इसी तोड़-फोड़ और अलोकतांत्रिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बनाया गया था। यह बेहद निंदनीय है कि कोई व्यक्ति एक पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीते और फिर वह पार्टी छोड़कर दूसरे दल में चला जाए। अगर किसी को पार्टी बदलनी है तो उसे पहले अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

SIR पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लगातार अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके, उन्हें उचित दिशा-निर्देश दे रही है। सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को इस पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए जा चुके हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी सही वोट कटे नहीं और कोई भी फर्जी वोट जुड़े नहीं।

 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X