Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

विधायक के घर पर फायरिंग से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, हरियाणा में अपराधियों के हौसले बुलंद – राव नरेंद्र सिंह

Updated on Saturday, June 20, 2026 22:59 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने महम से विधायक बलराम सिंह दांगी के आवास पर हुई फायरिंग की घटना को प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का गंभीर संकेत बताते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है और अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त होता जा रहा है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जब सुरक्षा प्राप्त जनप्रतिनिधि ही अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रदेश में अपराध, गैंगवार, रंगदारी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की कानून व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जो सरकार के सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती हैं। अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और कई मामलों में उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिलने की आशंकाएं भी व्यक्त की जा रही हैं।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिन्होंने प्रदेश की छवि को धूमिल किया है। अस्पतालों से लेकर सार्वजनिक संस्थानों तक लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों से जुड़े अपराधों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है, जिससे लोगों का प्रशासन पर विश्वास कमजोर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वयं उनके नारनौल स्थित आवास पर भी कुछ अज्ञात लोग गलत मंशा से जबरन प्रवेश कर गए थे। इस घटना की जानकारी सरकार और प्रशासन को दी गई, लेकिन इसके बावजूद कोई विशेष सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई। इतना ही नहीं, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है।
राव नरेंद्र सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सरकार किसी बड़ी और दुर्भाग्यपूर्ण घटना का इंतजार कर रही है? यदि जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती, तो यह शासन-प्रशासन की गंभीर विफलता है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा लंबे समय से शांति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में प्रदेश की पहचान पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो प्रदेश में असामाजिक और उपद्रवी तत्वों का मनोबल और बढ़ेगा, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा।
राव नरेंद्र सिंह ने सरकार से मांग की कि विधायक के आवास पर हुई फायरिंग की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराध पर नियंत्रण पाने में विफल रहती है तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में बड़े स्तर पर जनआंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X