Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

विश्वास और जनकल्याण को समर्पित, देश हर क्षेत्र में बना मजबूत : कृष्णपाल गुर्जर

Updated on Saturday, June 20, 2026 22:49 PM IST

चंडीगढ, 20 जून— केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण के कार्यों को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश को नई दिशा और नई पहचान प्रदान की है। उनके नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है तथा देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को भी नई मजबूती मिली है।

 

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा जन जागरूकता अभियान

 

केंद्रीय राज्य मंत्री शनिवार को पलवल शहर स्थित क्लॉक टावर के निकट स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करने उपरांत बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया तथा आमजन से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इसके पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री ने अग्रवाल धर्मशाला के समक्ष एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने नागरिकों को मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट भी वितरित की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देशवासियों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति प्रदेशवासियों का विश्वास निरंतर बढ़ा है और विश्व स्तर पर भी भारत की प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में स्थान प्राप्त हुआ है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

 

गुर्जर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और रक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। देशभर में एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्गों का व्यापक विस्तार हुआ है। एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा एमबीबीएस सीटों में भी बड़ा इजाफा किया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण और विद्युतीकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप ईंधन की खपत में कमी आई है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के संतुलित एवं समग्र विकास को प्राथमिकता दी है। जनहित को ध्यान में रखते हुए कर व्यवस्था में भी सुधार किए गए हैं। नई कर व्यवस्था के अंतर्गत 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर आयकर में राहत प्रदान की गई है, जिससे मध्यम वर्ग को बड़ी सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की सबसे तेजी से विकसित होती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूत हो रही है, सीमाएं सुरक्षित हैं और भारत वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है तथा सभी को स्वच्छता, विकास और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X