Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

संगठन की मजबूती का आधार सशक्त बूथ और सक्रिय कार्यकर्ता हैं

Updated on Friday, June 19, 2026 18:58 PM IST

चंडीगढ़,  19 जून। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने शुक्रवार को सोनीपत जिले के विभिन्न बूथों पर बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए-2 के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पबसरा के बूथ संख्या 100, 101 तथा ग्राम सेवली के बूथ संख्या 112, 113 एवं 114, वहीं राई विधानसभा के ग्राम पतला के बूथ संख्या 115 एवं 116 और ग्राम बढ़खालसा के बूथ संख्या 117, 118 एवं 119 में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

मोदी और नायब सरकार की योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं: मोहन लाल बड़ौली

बूथ अध्यक्षों की बैठक में मोहन लाल बड़ौली ने मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया

*नायब सरकार हरियाणा में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है: मोहन लाल बड़ौली


बैठक में संगठनात्मक दृष्टि से आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, बूथ प्रबंधन और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे। सभी बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए-2 ने संगठन की मजबूती, जनसेवा और भाजपा की विचारधारा के प्रसार के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।
बैठक के दौरान मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की मजबूती का आधार सशक्त बूथ और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त बूथ और सशक्त संगठन भाजपा की विजय का मूल मंत्र है।  उन्होंने कहा कि ‘‘बूथ जीता, चुनाव जीता’’ के मंत्र पर चलते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, हर घर नल से जल, किसान सम्मान निधि और डिजिटल इंडिया जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। भारत आज वैश्विक मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है।
श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के रोजगार उपलब्ध कराने, किसानों, महिलाओं और गरीब वर्ग के उत्थान तथा बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ-साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X