Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

विश्व योगासन चैंपियनों ने विधान सभा अध्यक्ष से साझा किए संघर्ष और सफलता के प्रेरक अनुभव

Updated on Friday, June 19, 2026 17:31 PM IST

चंडीगढ़ में हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से मुलाकात करते प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी।

चंडीगढ़, 19 जून:- प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ियों ने शुक्रवार को हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने अपने संघर्ष, पारिवारिक परिस्थितियों, योग से जुड़े अनुभवों, खेल उपलब्धियों तथा जीवन के लक्ष्यों और दृष्टिकोण पर खुलकर चर्चा की। विधान सभा अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा कि योगासन खेल में उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

हरविन्द्र कल्याण बोले – सामर्थ्यवान युवा शक्ति ही विकसित भारत-2047 का आधार


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में युवा शक्ति की निर्णायक भूमिका होगी। भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और आधुनिक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने की क्षमता, दोनों का समन्वय ही राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। योग विश्व को भारत की अमूल्य देन है और युवाओं में इसके प्रति बढ़ता आकर्षण देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि बेटियों को खेलों में आगे बढ़ाने वाले अभिभावक विशेष सम्मान के पात्र हैं। समाज और परिवार की अपेक्षाओं पर खरा उतरना युवा खिलाड़ियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और संघर्ष किसी भी चुनौती को छोटा बना देते हैं।

विधान सभा अध्यक्ष ने हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पित नेतृत्व में योग और योगासन खेल को नई पहचान मिल रही है तथा युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। सोनीपत की सृष्टि दहिया ने बताया कि बचपन में कमजोर प्रतिरोधक क्षमता से जूझने के बावजूद योग ने उन्हें विश्व स्तर तक पहुंचाया। गुरुग्राम के अर्जुन ने आर्थिक चुनौतियों के बीच दो स्वर्ण पदक जीतकर मिसाल कायम की।

सोनीपत की देवांशी ने बताया कि अस्थमा से पीड़ित रहने के बावजूद योग के माध्यम से उन्होंने स्वयं को पूरी तरह स्वस्थ बनाया। उनके अनुसार हर दिन का लक्ष्य स्वयं के पिछले प्रदर्शन से बेहतर करना होता है।

फरीदाबाद की मनीषा ने कहा कि योग ने उन्हें न केवल नकारात्मक सोच से बाहर निकाला, बल्कि आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता भी विकसित की। हिसार की मधु वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक पारिवारिक संकोच के बावजूद योग ने उनके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को नई दिशा दी तथा प्राणायाम ने तनाव और प्रतियोगी दबाव को नियंत्रित करने में मदद की।

पानीपत जिले के गांव उरलाना की खिलाड़ी देवी ने अपने किसान परिवार के सहयोग को सफलता का आधार बताया। नीलोखेड़ी के सुमित ने कहा कि स्कूल से शुरू हुई योग यात्रा ने उन्हें मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाया।

जींद के अभिषेक ने बताया कि दादा जी द्वारा लाई गई पुस्तक ‘योग साधना’ से प्रेरित होकर उन्होंने योग अपनाया, जिससे आत्मविश्वास और व्यक्तित्व दोनों का विकास हुआ। रेवाड़ी के नितिन कुमार ने कहा कि योग ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हुए समाज के प्रति संवेदनशीलता और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना को मजबूत किया।

पंचकूला के संदीप ने बताया कि बचपन में हृदय संबंधी समस्या से परेशान रहने के बाद योग ने उन्हें नया जीवन दिया और आज वे विश्व स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 8 जून तक अहमदाबाद में हुआ था, जिसमें 78 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। हरियाणा के 11 खिलाड़ियों ने कुल 14 पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X