Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

योग दिवस पर सुपवा के अतिथि होंगे स्कूली छात्र

Updated on Friday, June 19, 2026 17:11 PM IST

19 जून 2026, रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान स्कूली छात्र बतौर अतिथि सुपवा पहुंचेंगे। इसके लिए शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 200 छात्रों को निमंत्रण दिया गया है। इन्हें यूनिवर्सिटी का भ्रमण कराने के साथ ही योग को जीवन में अपनाने का संदेश दिया जाएगा।

- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 200 छात्रों को दिया न्यौता


डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर विनय कुमार ने बताया कि 21 जून को सुबह 6 बजे से वीसी सचिवालय के सामने वाले लॉन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर योग गुरु शंभु योग का महत्व बताते हुए विभिन्न आसन व क्रियाएं कराएंगे। इस दौरान कुलगुरु डॉ अमित आर्य, रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा समेत यूनिवर्सिटी की सभी फैकेल्टी, टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टॉफ भी मौजूद रहेगा। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी परिसर में योग दिवस का आयोजन डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर व मेंटल वेल बीइंग क्लब की ओर से किया जाएगा। इसका मकसद मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही शिक्षा में एकाग्रता के लिए योग की जरूरत बारे छात्रों को अवगत कराना है।

उन्होंने बताया कि योग वह प्राचीन विद्या है, जिसका उद्गम भारत में ही हुआ था और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाया जा चुका है। यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का एक साधन है, जो हजारों वर्षों से प्रचलित है। योग का इतिहास वेद काल से शुरू होता है, जब इसे धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठानों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता था। पतंजलि के योगसूत्र में योग के सिद्धांतों और अभ्यासों का संकलन किया गया है, जिन्हें आज भी योग के अध्ययन का मुख्य स्रोत माना जाता है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूली छात्रों को डीएलसीसुपवा में अतिथि बनाते हुए आमंत्रित करने का मकसद यही है कि उन्हें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। छात्र जीवन से ही योग अपनाने वाले छात्रों की बुद्धि तेज होती है, जबकि मानसिक तौर पर भी योग से मजबूती मिलती है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X