Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

पेपर लीक रोकने में नाकाम केंद्रीय शिक्षा मंत्री को दे देना चाहिए इस्तीफा- हुड्डा

Updated on Thursday, June 18, 2026 19:23 PM IST

सोनीपत, 18 जून । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पेपर लीक रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। इसलिए उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। हुड्डा ने राहुल गांधी द्वारा कोटा में किए गए ‘छात्रों की गूंज’ रैली की सराहना करी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उन युवाओं और विद्यार्थियों की आवाज उठा रहे हैं, जो पेपर लीक और बेरोजगारी से परेशान हैं। राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दे और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पूरी तरह जायज है।
हुड्डा सोनीपत में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने क़ानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग करी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है।

बीजेपी ने हरियाणा में बिहार से भी बदत्तर कर दिया कानून व्यवस्था का हाल- हुड्डा


खुद केंद्र सरकार के सामाजिक प्रगति सूचकांक में हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य घोषित किया गया है। एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के मामलों में हरियाणा पूरे देश में चौथे नंबर पर है। महिलाओं के खिलाफ अपराध में हरियाणा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों की श्रेणी में है। हरियाणा में 2024 में 1391 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आईं, जबकि बिहार जैसे बड़े राज्य में मात्र 1165 ही दर्ज हुईं। यानी हरियाणा में बिहार से भी बदतर हालात हो चुके हैं। प्रदेश में रोज 3 हत्याएं और 4 रेप की वारदातें होती हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने कानून व्यवस्था का बीजेपी ने ऐसा हाल बना दिया है कि आज कोई भी व्यक्ति बदमाशों का शिकार हुए बिना नहीं बच पा रहा है। आज एक्टर, डॉक्टर, लीडर से लेकर बिजनेसमैन तक सभी गोलीबारी, धमकी और फिरौती जैसी वारदातों के शिकार हो चुके हैं।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये सरकार ना कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है, ना एसवाईएल और ना ही नई विधानसभा को लेकर। मुख्यमंत्री बार-बार पंजाब तो जाते हैं, लेकिन वो कभी भी हरियाणा के पानी और बाकी मुद्दों की बात नहीं करते। एसआईआर पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह सजग है। हमारा मकसद है कि कोई भी सही वोट कटना नहीं चाहिए और कोई भी फर्जी वोट बनना नहीं चाहिए।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X