Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राष्ट्रीय गांव दिवस: गांव की समझ के बिना भारत अधूरा है

Updated on Thursday, June 18, 2026 19:15 PM IST

चंडीगढ़| देश की आजादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गांवों के लिए कोई विशेष दिन समर्पित नहीं था। इस ऐतिहासिक कमी को पूरा करने का श्रेय हरियाणा के बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान को जाता है। ग्राम एसोसिएशन ऑफ भारत ने सुनील जागलान के जन्मदिन को राष्ट्रीय गांव दिवस के रूप में मनाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। देशभर के हजारों सरपंचों, प्रधानों और ग्राम सभाओं ने भी इस प्रस्ताव का पूर्ण समर्थन किया है। आज पहली बार उन्नीस जून को उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय गांव दिवस मनाया जा रहा है। यह न केवल एक दिवस है, बल्कि गांव केंद्रित विकास की नई क्रांति की शुरुआत है।

सुनील जागलान का जन्मदिन पहला राष्ट्रीय गांव दिवस के रूप में मनाया जाएगा

सुनील जागलान विगत सोलह वर्षों से देश के दस हजार से अधिक गांवों की यात्रा कर चुके हैं। एक साधारण सरपंच से शुरू हुई उनकी पंचायत यात्रा आज गांवों को संवैधानिक दर्जा दिलाने के संघर्ष में बदल चुकी है। वे अकेले भारतीय कार्यकर्ता हैं जो वर्षों से गांवों को संविधान में उचित स्थान दिलाने के लिए निरंतर आवाज उठा रहे हैं। बीबीपुर में सरपंच के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सौ से अधिक अभियान चलाए। देश की पहली डिजिटल पंचायत, महिला हितैषी पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, लाडो पंचायत, गाली बंद घर अभियान, पीरियड चार्ट अभियान और बेटी के नाम पर नेमप्लेट जैसे अनूठे प्रयास किए। इनमें बेटी के साथ सेल्फी अभियान ने वैश्विक पहचान बनाई और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जनजागरण का सबसे प्रभावी माध्यम साबित हुआ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने उनकी इस पहल की दस बार से अधिक विभिन्न मंचों पर सराहना की है। उनकी पंचायत यात्रा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सनराइज को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दूरदर्शन के सीरियल सलाम इंडिया में उनकी जीवन गाथा को विशेष रूप से दिखाया गया। उनकी यात्रा और योगदान को अंतरराष्ट्रीय बोर्ड की आठवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक में शामिल किया गया है। देश और दुनिया के प्रमुख समाचार पत्रों में उनके कार्यों की निरंतर चर्चा रही है।


जागलान का दृढ़ विश्वास है कि गांव कोई समस्या नहीं, गांव ही समाधान है। गांव की समझ के बिना भारत अधूरा है। शहरी युवा, खासकर नई पीढ़ी, अपनी जड़ों से कट रहे हैं। राष्ट्रीय गांव दिवस इसी खाई को पाटने का माध्यम बनेगा। इस दिन युवा अपनी मिट्टी, संस्कृति, संघर्ष और संभावनाओं को समझेंगे। गांव मजबूत होंगे तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। नीति निर्माताओं को भी इस दिन गांवों की समस्याओं और क्षमताओं का आईना दिखेगा।
देश भर के सरपंचों, ग्राम सभाओं और ग्राम एसोसिएशन ऑफ भारत ने सुनील जागलान के जन्मदिन को राष्ट्रीय गांव दिवस घोषित करने का संकल्प लिया है। यह फैसला गांवों की नई जागृति का प्रतीक है। उन्नीस जून अब केवल एक जन्मदिन नहीं, बल्कि उस मिट्टी के प्रति कृतज्ञता का दिन होगा जो भारत की आत्मा है।
सुनील जागलान कहते हैं, जब तक व्यक्ति के अंदर गांव का स्पर्श नहीं होगा, वह भारत को समझ ही नहीं सकता। इस दिवस के साथ उम्मीद है कि गांव अब आंकड़ों की फाइलों में सिमटकर नहीं रहेंगे, बल्कि देश के दिलों में बसेंगे। गांवों को मजबूत करने वाली यह क्रांति विकसित भारत की नींव बनेगी।
यह नई गांव क्रांति नई पीढ़ी में भी गांव के स्पर्श को जागृत करेगी और विकसित भारत के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाएगी।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X