Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का रक्तदान शिविर व रोजगार मेला

Updated on Thursday, June 18, 2026 19:01 PM IST

चरखी दादरी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर चरखी दादरी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील धानक की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि तथा हरियाणा कांग्रेस के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे महान सेवाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान करते हुए इसे समाज के प्रति सबसे बड़ा मानवीय दायित्व बताया।


युवाओं को संबोधित करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सफलता की शुरुआत चाहे छोटे स्तर से हो, लेकिन मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर युवा जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और कांग्रेस पार्टी सदैव युवाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कोटा में आयोजित “छात्रों की गूंज” रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के समक्ष आज अनेक गंभीर चुनौतियां खड़ी हैं, जिनमें बार-बार होने वाले पेपर लीक, परीक्षाओं का निरस्त होना, भर्ती प्रक्रियाओं में अनावश्यक देरी, बढ़ती बेरोजगारी तथा शिक्षा व्यवस्था की कमियां प्रमुख हैं। इन मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाकर युवाओं की आवाज को मजबूती प्रदान करना समय की मांग है।
स अवसर पर नशा मुक्ति संदेश यात्रा का भी आयोजन किया गया। नशा मुक्ति संदेश यात्रा में राव नरेंद्र सिंह एवं जितेंद्र बघेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार, खेल और सामाजिक सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा युवा शक्ति और समाज दोनों को कमजोर करता है, इसलिए इसके विरुद्ध व्यापक जनजागरण अभियान चलाना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर पूर्व सीपीएस रण सिंह मान, मनीषा सांगवान, सोमवीर सांगवान, सोमवीर श्योराण, कर्नल रघुबीर छिल्लर, धर्मपाल सांगवान, जिला कांग्रेस कमेटी जींद के अध्यक्ष ऋषिपाल, जिला कांग्रेस कमेटी महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष सतबीर झुकिया सहित कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X