Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सुपवा के पूर्व छात्र की ओटीटी पर दिखेगी अदाकारी

Updated on Thursday, June 18, 2026 18:28 PM IST

‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन-2’ की निर्देशिका श्रद्धा पासी के साथ अभिनेता आशीष नेहरा।

18 जून 2026, रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के पूर्व छात्र की अदाकारी आज से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर नजर आने वाली है। रोमांटिक हिट रही वेबसीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ का आज दूसरा सीजन स्ट्रीम होने वाला है, जिसमें सुपवा के पूर्व छात्र व मौजूदा असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष नेहरा की अभिनय क्षमता दिखाई देगी। इससे पहले ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ के पहले सीजन में भी आशीष ने अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी थी।

- जियो हॉटस्टार पर आज रिलीज होगा वेबसीरीज का सीजन-2

- रोमांटिक हिट ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ के पहले सीजन में छोड़ी थी छाप


अशीष नेहरा बताते हैं कि उनके फिल्मी सफर में डीएलसीसुपवा का सबसे बड़ा योगदान रहा है। वे साल 2011 बैच में बैचलर इन डायरेक्शन के छात्र रहे। कुछ प्रोजेक्ट में डायरेक्शन का कार्य करने के साथ ही एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा, जहां एक के बाद एक प्रोजेक्ट मिलते चले गए। अभी पिछले दिनों दूजवर-2, सपने वर्सेज एवरीवन, जालिमपुर आदि में अपनी एक्टिंग की प्रतिभा के दम पर वाहवाही बटोर चुके हैं। आशीष नेहरा इससे पहले ‘डीजे वाले बाबू’, ‘कुड़ी हरियाणा वल दी’, ‘ठुकरा के मेरा प्यार-1’, ‘दूजवर-1’, ‘दहलीज’, ‘कांड 2010’ में अपने अभिनय से दर्शकों पर छाप छोड़ चुके हैं, जबकि उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘पिंजरे की तितलियां’ और ‘घर की बात’ को कई फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड मिल चुके हैं। आशीष फिलहाल सुपवा में ही असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भी कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि ‘ठुकरा के मेरा प्यार-1’ को मिली सफलता के बाद फिल्म निर्माता ने ‘ठुकरा के मेरा प्यार-2’ बनाने का फैसला लिया, इनका निर्देशन श्रद्धा पासी ने किया है।

‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन-2’ के अन्य कलाकार पुनीत सिंह व संचिता बासु के साथ अभिनेता आशीष नेहरा।


आशीष बताते हैं कि ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन-2’ की कहानी पहले सीजन के अंत से आगे बढ़ती है, जो उत्तर प्रदेश के बैकड्रॉप पर आधारित एक बेहद डार्क और इंटेंस लव, पॉलिटिक्स और रिवेंज (प्रतिशोध) ड्रामा है। कहानी के केंद्र में कुलदीप (धवल ठाकुर) और शिखा (संचिता बसु) हैं। पहले सीजन में इनके बीच एक गहरी प्रेम कहानी दिखाई गई थी, जो जातिगत भेदभाव, पारिवारिक रसूख और धोखे के कारण वह रिश्ता पूरी तरह टूट जाता है। सीजन-2 में कुलदीप उस धोखे और अपमान का शिखा और व उसके रसूखदार परिवार से बदला लेना चाहता है। यहीं से सर्वेश सिंह (आशीष नेहरा) इस खेल में बड़ा मोहरा बनकर उभरते हैं। सर्वेश सिंह का किरदार कहानी में सत्ता, रसूख व अपनी शर्तों पर खेल चलाने वाले एक रफ एंड टफ मिजाज का है, जो कुलदीप की प्रतिशोध की आग में घी डालने या उसके रास्ते में सबसे बड़ी दीवार बनने का काम करता है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X