Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार

Updated on Wednesday, June 17, 2026 20:48 PM IST

चंडीगढ़, 17 जून-  गांव मुनीमपुर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लोरीकल्चर (पुष्प उत्पादन) क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित किसानों को पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा के किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। विशेष रूप से पुष्प उत्पादन के क्षेत्र में किसानों ने अपनी मेहनत, नवाचार और वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि फ्लोरीकल्चर किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में विविधीकरण को भी बढ़ावा दे रहा है।

 

 

फ्लोरीकल्चर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने सम्मानित किसानों को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने और बागवानी एवं पुष्प उत्पादन को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

यह किसान हुए पुरस्कृत

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुष्प रत्न अवार्ड से जिला फरीदाबाद के गांव फतेहपुर बिलोच निवासी ललित सैनी, जिला पंचकूला के गांव भारली निवासी छोटेलाल तथा गांव नंदपुर निवासी राहुल सिंह, जिला रोहतक के गांव मडोदी जाटयान निवासी राजकुमार, जिला रेवाड़ी के गांव ढाणी राधा निवासी सुरेंद्र कुमार, गांव खालेटा निवासी संदीप कुमार, गांव खोल निवासी सत्यनारायण तथा गांव ढवाना निवासी ज्ञानी राम, तथा जिला नारनौल के गांव डिगरोटा निवासी राजेश देवी को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने जिला गुरुग्राम के गांव हमीरपुर निवासी केशव चौहान तथा जिला पलवल के गांव पाथली कलां निवासी रणवीर सिंह को भी पुष्प रत्न अवार्ड प्रदान किया। वहीं जिला झज्जर के गांव सौंधी निवासी खजान सिंह को फ्लोरीकल्चर क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिए पुष्प सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सम्मानित किसानों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

किसानों की आय बढ़ाने और बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर सरकार प्रयासरत मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आधुनिक बागवानी तकनीकों, अनुसंधान और प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार से किसानों को अधिक लाभ मिलेगा तथा हरियाणा फ्लोरीकल्चर के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X