Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

ऑटोमोबाइल उद्योग में बढ़ती मानव संसाधन चुनौतियों और स्किल डेवलपमेंट पर हुआ मंथन।

Updated on Wednesday, June 17, 2026 20:18 PM IST

गुरुग्राम। ()आज गुरुग्राम के उद्योग विहार में स्थित कैपेरो मारुति में एफआईआई एवं पीएनजीआई के सहयोग से मानव संसाधनों  से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ऑटोमोबाइल उद्योग के विभिन्न प्रतिष्ठित संगठनों के सीएचआरओ एवं मानव संसाधन प्रमुखों ने भाग लेकर अपने विचार और सुझाव साझा किए। बैठक की अध्यक्षता एफआईआई के जनरल डायरेक्टर दीपक जैन ने की। इस अवसर पर एफआईआई हरियाणा के चेयरमैन एवं कैपेरो मारुति के सीईओ विनोद बापना ने कहा कि वर्तमान समय में उद्योग जगत कुशल एवं प्रशिक्षित मानव संसाधनों की कमी से गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है। यह समस्या लगातार बढ़ रही है और उद्योगों की उत्पादकता एवं विकास को प्रभावित कर रही है।
विनोद बापना ने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों को बढ़ावा देना आवश्यक है। युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाया जा सकता है। इससे एक ओर जहां बेरोजगार युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं दूसरी ओर उद्योगों में योग्य मानव संसाधनों की कमी को भी दूर किया जा सकेगा।

एफआईआई एवं पीएनजीआई की बैठक में कौशल विकास के माध्यम से मानव संसाधनों की कमी दूर करने पर जोर।


बैठक के दौरान सोना कॉमस्टार रेलवे बिजनेस के सीएचआरओ  अमीन राव ने सुझाव दिया कि इस महत्वपूर्ण विषय पर सरकार के साथ भी सार्थक संवाद स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में सरकार, उद्योग एवं प्रशिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता है, ताकि प्रशिक्षित और दक्ष मानव संसाधन तैयार किए जा सकें तथा उद्योगों की वर्तमान एवं भविष्य की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
बैठक में उपस्थित एफआईआई इंटरनेशनल अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन हितेंद्र महता,स्किल कमेटी की जॉइंट डायरेक्टर डॉ विशिका यादव समेत सभी प्रतिनिधियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि उद्योग जगत में मैनपावर की चुनौती का समाधान केवल सामूहिक प्रयासों, कौशल विकास कार्यक्रमों और उद्योग-सरकार सहयोग के माध्यम से ही संभव है। साथ ही भविष्य में इस दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार करने और आवश्यक सुझाव संबंधित विभागों तक पहुंचाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में उद्योग जगत के कई वरिष्ठ मानव संसाधन विशेषज्ञों एवं एआई प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा रोजगार सृजन, कौशल विकास और उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X