Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नवनियुक्त चेयरमैन प्रदेश विकास में निभाएंगे अहम भूमिका: बड़ौली

Updated on Tuesday, June 16, 2026 20:19 PM IST

चंडीगढ़, 16 जून। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली मंगलवार को विभिन्न निगमों और बोर्डों के नवनियुक्त चेयरमैनों के शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन फेडरेशन लिमिटेड के चेयरमैन देवेंद्र पंचाल, हरियाणा फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के चेयरमैन रवि सैनी तथा हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन बलदेव ग्रोहा को नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली नवनियुक्त चेयरमैन देवेंद्र पंचाल, रवि सैनी और बलदेव ग्रोहा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए

मोहन लाल बड़ौली ने देवेंद्र पंचाल, रवि सैनी और बलदेव ग्रोहा को दी नई जिम्मेदारी की बधाई एवं शुभकामनाएं


पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नवनियुक्त चेयरमैनों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के अनुभव  और नेतृत्व में निगमों एवं संस्थाओं में जनहित के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
बड़ौली ने विश्वास जताया कि देवेंद्र पंचाल के नेतृत्व में हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन फेडरेशन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा श्रमिकों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों को और अधिक मजबूती मिलेगी।


हरियाणा फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के चेयरमैन रवि सैनी को शुभकामनाएं देते हुए बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन और सतत विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि रवि सैनी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से इस दिशा में नई ऊर्जा का संचार करेंगे तथा वन विकास से जुड़े कार्यों को नई दिशा प्रदान करेंगे।
वहीं हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन बलदेव ग्रोहा के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ौली ने कहा कि अनुसूचित वर्ग के कल्याण, उत्थान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निगम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बलदेव ग्रेवा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्य करेंगे।


पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने किसान, गरीब, युवा और महिलाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त चेयरमैन अपने-अपने विभागों के माध्यम से जनहितकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X