Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

23 जून से हरियाणा मुक्त विद्यालय परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

Updated on Tuesday, June 16, 2026 18:54 PM IST

भिवानी, 16 जून, 2026 :    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सितंबर/अक्तूबर-2026 में आयोजित करवाई जाने वाली हरियाणा मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी  व सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा (सी.टी.पी., ओ.सी.टी.पी., रि-अपीयर, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार एवं पूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणी) के लिए परीक्षार्थी 23 जून, 2026 से  बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सितंबर/अक्तूबर 2026 की मुक्त विद्यालय सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए 23 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है।


यह जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव श्री मुनीश शर्मा, भा.प्र.से. ने आज यहाँ  जारी एक प्रेस वक्तव्य में बताया कि सैकेण्डरी (मुक्त विद्यालय) सी.टी.पी., ओ.सी.टी.पी. व अतिरिक्त विषय श्रेणी के परीक्षार्थी 1250/- रू. एवं  रि-अपीयर, आंशिक अंक सुधार व पूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणी के परीक्षार्थी 1150/- रू परीक्षा शुल्क सहित तथा  सीनियर सैकेण्डरी (मुक्त विद्यालय) सी.टी.पी., ओ.सी.टी.पी. व अतिरिक्त विषय श्रेणी के परीक्षार्थी  1300/- रू. एवं  रि-अपीयर, आंशिक अंक सुधार व पूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणी के परीक्षार्थी 1200/- रू परीक्षा शुल्क सहित 23 जून से 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रायोगिक विषय/विषयों की परीक्षा के लिए 100/- रू. प्रति विषय अतिरिक्त शुल्क देय होगा।
उन्होंने आगे बताया कि निर्धारित तिथि उपरांत परीक्षार्थी 16 जुलाई  से 26 जुलाई तक 100/- रू. विलंब शुल्क सहित, 27 जुलाई से 07अगस्त तक 300/- रू. विलंब शुल्क सहित तथा 08 अगस्त से 18 अगस्त, 2026 तक 1000/- रू. विलंब शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी परीक्षार्थी समय रहते ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि ओ.सी.टी.पी. श्रेणी के परीक्षार्थी ऑन-लाईन आवेदन की हार्ड कॉपी एवं मूल फेल/कंपार्टमेंट कार्ड तथा अतिरिक्त विषय श्रेणी के लिये ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र अपनी ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कापी एवं पास प्रमाण-पत्र की सत्यापित कापी बोर्ड कार्यालय में दस्ती/पंजीकृत डाक के माध्यम से सहायक सचिव (मुक्त विद्यालय), हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, हांसी रोड़, भिवानी-127021 के पते पर भिजवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने आगे बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व दिशा-निर्देशों को पढऩा सुनिश्चित कर लें।  

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X