Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सुपवा की शॉर्ट फिल्म व डॉक्यूमेंट्री की आज मुंबई में स्क्रीनिंग

Updated on Tuesday, June 16, 2026 18:37 PM IST

डॉक्यूमेंट्री ‘रोहतक मेरा शहर’ का एक दृश्य।

16 जून 2026, रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) द्वारा बनवाई गई शॉर्ट फिल्म व डॉक्यूमेंट्री की 17 जून को मुंबई में स्क्रीनिंग होगी। इन्हें 19वें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एमआईएफएफ) में स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है। चयन समिति ने इसके लिए सुपवा की एक शॉर्ट फिल्म व दो डॉक्यूमेंट्री का चयन किया है। इनका निर्माण यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे छात्रों ने किया है, जबकि सुपवा इनकी प्रॉड्यूसर है।
डीएलसीसुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने बताया कि शॉर्ट फिल्म ‘जंगली रानी’, डॉक्यूमेंट्री ‘तालमेल’ व ‘रोहतक मेरा शहर’ को एमआईएफएफ में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है। इनका निर्माण फिल्म एवं टेलीविजन फैकेल्टी के 2022 व 2023 बैच के छात्रों ने किया है। ये छात्रों के कोर्स का हिस्सा हैं, जिनके निर्माण में अदाकारी, म्यूजिक, ड्रेस डिजाइनिंग से लेकर डायरेक्शन तक की जिम्मेदारी स्वयं छात्रों ने निभाई है। उन्होंने कहा कि यहां की फिल्मों का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचना सुपवा परिवार के लिए खुशी की बात है। इससे साबित होता है कि यहां विश्वस्तरीय संसाधन मौजूद हैं, जिनसे छात्र हूबहू उसी पैटर्न पर फिल्म व डॉक्यूमेंट्री का निर्माण करते हैं, जैसे बॉलीवुड या हॉलीवुड में किसी मूवी का निर्माण होता है।

- 19वें एमआईएफएफ में एक शॉर्ट फिल्म व दो डॉक्यूमेंट्री ने बनाई जगह

- यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे छात्रों की डॉक्यूमेंट्री व फिल्मों की प्रॉड्यूसर है सुपवा


तीन छात्रों की कहानी ‘रोहतक मेरा शहर’

डॉक्यूमेंट्री ‘रोहतक मेरा शहर’ तीन छात्रों की दिल छूने वाली यात्रा है, जो उच्च शिक्षा की खोज में अपने शहर को छोड़ देते हैं। नए शहर की अनजान सड़कों पर अपना रास्ता ढूंढते हैं, तो खुद को तरस और खोज के बीच फंसा पाते हैं। अनपेक्षित समानताओं में भी आराम महसूस करते हैं। संघर्ष, दोस्ती और आत्म-मान्यता के पलों के जरिए, उनके लिए घर की तलाश एक जगह से एक भावना में बदल जाती है। इसका निर्देशन 2023 डायरेक्शन बैच के छात्र विनायक शर्मा ने किया है। इसके ऑडियोग्राफर गौतम बैनीवाल रहे, जबकि एडिटर रजत व सिनेमेटोग्राफर वामसी रहे।

डॉक्यूमेंट्री ‘तालमेल’ का एक दृश्य।


डफली बजाने वाले किशोरों पर फोकस ‘तालमेल’

डॉक्यूमेंट्री ‘तालमेल’ किशोर लड़कों की कहानी पर फोकस है, जो अपने और परिवार के खाने-पीने के लिए डफली बजाकर कमाई करते हैं। संगीत की यात्रा के दौरान उन्हें सैकड़ों अजनबी मिलते हैं। संगीत उनके जीवित रहने व भावनाओं को व्यक्त करने का जरिया बनता है, वहीं इन्हें लगातार सामाजिक उपेक्षा व अपनी उम्र से अधिक कठिन हकीकतों का सामना करना पड़ता है। इसका निर्देशन 2023 डायरेक्शन बैच की छात्रा अनुष्का गुप्ता ने किया, जबकि संगीत शंकर व वीर ने दिया है। इसके सिनेमेटोग्राफर प्रतीक तिवारी, साउंड डिजाइनर करूण अरोड़ा, एडिटर दिनेश कुमार रहे।

शॉर्ट फिल्म ‘जंगली रानी’ का एक दृश्य।


समाज को आईना दिखाती है ‘जंगली रानी’

शॉर्ट फिल्म ‘जंगली रानी’ सिनेमा की चमक-धमक के पीछे शोषण और अमानवीयता को उजागर करती है। यह कानी समाज को आईना दिखाती है कि जब कला के नाम पर संवेदनाएं कुचल दी जाती हैं तो इंसानियत हार जाती है। इसका निर्देशन 2022 डायरेक्शन बैच की छात्रा नाव्या हयरन ने किया है। इसके सिनेमेटोग्राफर कार्तिक पंडित रहे, जबकि साउंड डिजाइनर रवि, प्रॉडक्शन डिजाइनर ऋषभ अरोड़ा, एडिटर करण भारद्वाज, आर्ट डायरेक्टर सिमरन सांगवान और कॉस्ट्यूम डिजाइन रिया ने किया। इस शार्ट फिल्म में हंशा, मोहम्मद नूरूद्दीन हसन ने अभिनय किया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X