Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के मुद्दों से ध्यान हटाकर पंजाब की राजनीति में क्यों व्यस्त हैं मुख्यमंत्री? – राव नरेंद्र सिंह

Updated on Monday, June 15, 2026 19:45 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री हरियाणा की समस्याओं से अधिक पंजाब की राजनीति में रुचि ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि हरियाणा में किसानों, युवाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम नागरिकों से जुड़े गंभीर मुद्दों को छोड़कर मुख्यमंत्री का ध्यान बार-बार पंजाब की ओर क्यों केंद्रित हो रहा है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं और विकास कार्यों से जुड़े अनेक प्रश्न आज भी समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रदेश सरकार इन चुनौतियों का प्रभावी समाधान प्रस्तुत करने में असफल रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री का अधिकांश समय पड़ोसी राज्य की राजनीति में व्यतीत होना उनकी प्राथमिकताओं पर सवाल खड़ा करता है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियों के दम पर जनता का विश्वास जीतने में सफल नहीं हो पाई है। यही कारण है कि अब मुख्यमंत्री पंजाब में भाजपा के संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक जमीन तलाशने में अधिक सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। लेकिन पंजाब की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहचान सदैव भाईचारे, सद्भाव और पंजाबियत की भावना पर आधारित रही है, जहां विभाजनकारी और सांप्रदायिक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं किया गया।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को सबसे पहले हरियाणा की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। प्रदेश की जनता ने उन्हें हरियाणा के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, न कि दूसरे राज्यों की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और भाजपा सरकार को उसकी जनविरोधी नीतियों तथा प्रशासनिक विफलताओं के लिए जनता के बीच जवाबदेह बनाएगी।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X