Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

उषा प्रियदर्शी और मीना परमार ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की उपस्थिति में संभाला पदभार

Updated on Monday, June 15, 2026 19:37 PM IST

गुरुग्राम, 15 जून। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली सोमवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी तथा उपाध्यक्ष मीना परमार के शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बड़ौली ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में  महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करेगा।


*उषा प्रियदर्शी के नेतृत्व में महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा: मोहन लाल बड़ौली*

*मोहन लाल बड़ौली ने उषा प्रियदर्शी और मीना परमार को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी*


मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व में भागीदारी देने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर बढ़ने से महिलाएं हर क्षेत्र में नई पहचान बना रही हैं। श्री बड़ौली ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि महिला आयोग की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी के नेतृत्व में आयोग महिलाओं की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।


 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X