Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा की सोच राष्ट्र हित सर्वाेपरि की है और सेवा ही हमारा मूल मंत्र है: डा. अर्चना गुप्ता

Updated on Monday, June 15, 2026 19:21 PM IST

चंडीगढ़, 13 जून। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शनिवार को यमुनानगर- जगाधरी में आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन अन्य राजनीतिक दलों से अलग है। जब दूसरी पार्टियों के संगठन चुनावों के बाद निष्क्रिय हो जाते हैं, तब भी भाजपा का संगठन निरंतर सक्रिय रहकर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में जुटा रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण, निष्ठा और परिश्रम के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी बनी है, जिसके 14 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। इससे पहले यमुनानगर पहुंचने पर नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और फूलों की वर्षा करके भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। इसी दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों वाल्मीकि समाज, उत्तराखंड समाज, पाल समाज, अग्रवाल वैश्य समाज, सैनी समाज, राजपूत समाज, चिकित्सक संगठनों तथा उद्योगपति संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर डा. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, मोदी जिंदाबाद, नायब सैनी जिंदाबाद और अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के नारों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

देश का युवा रोजगार सृजित करने वाला और राष्ट्र निर्माण में नेतृत्व की भूमिका निभाने वाला बन चुका है: डा. अर्चना गुप्ता

मोदी और नायब सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया है: डा. अर्चना गुप्ता

यमुनानगर-जगाधरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता का कार्यकर्ताओं, आधा दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों ने फूल बरसा कर किया भव्य स्वागत, खूब लगे भारत माता की जय, मोदी, नायब और अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के नारे


स्वागत से अभिभूत डा. अर्चना गुप्ता ने कहा - यमुनानगर में जो स्वागत और आशीर्वाद मिला है वह नई ऊर्जा देने वाला है व मेरे संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लागू की गई लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: डा. अर्चना गुप्ता

पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी और हरियाणा की तरह ही पंजाब के लोगों को सुविधाएं मिलेगी: डा. अर्चना गुप्ता


अपने स्वागत से अभिभूत डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं और सभी सामाजिक संगठनों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यमुनानगर आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों ने जो भव्य एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया है वह सदैव जनकल्याण एवं प्रदेश के विकास के लिए प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। कार्यकर्ताओं का अपार उत्साह, संगठन के प्रति समर्पण और नारी नेतृत्व के प्रति सम्मान आज जो देखने को मिला है वह नई ऊर्जा देने वाला है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का यह प्रेम और सहयोग जनसेवा, संगठन एवं प्रदेश के विकास के प्रति मेरे संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लागू की गई लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।


उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, वृद्धावस्था पेंशन तथा महिला कल्याण से जुड़ी अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने का आह्वान किया।
डा. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार के ये 12 साल सुशासन, विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मुद्रा योजना, खेलो इंडिया और अप्रेंटिसशिप जैसी योजनाओं ने युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं।
उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम, डिजिटल क्रांति और खेलों में बढ़ती भागीदारी ने भारतीय युवाओं को नई पहचान दी है। आज का युवा केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला, नवाचार को आगे बढ़ाने वाला और राष्ट्र निर्माण में नेतृत्व की भूमिका निभाने वाला बन चुका है। यही युवा शक्ति आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।

*नायब सरकार ने पारदर्शी और जवाबदेह शासन की मिसाल पेश की है: श्याम सिंह राणा*

कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। प्रदेश में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शी और जवाबदेह शासन की मिसाल पेश की है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों के कारण जनता का विश्वास भाजपा पर लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

*मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कंवरपाल गुर्जर*

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के कारण ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और भाजपा और अधिक सशक्त होकर जनता की सेवा करेगी।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटने का आह्वान किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी के सामूहिक प्रयासों से पार्टी लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा प्रदेश और देश में विकास की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा,जवाहर सैनी, रवि बतान, दीपक शर्मा, नरेंद्र राणा, प्रवीण खदरी, मदन चौहान, भारत भूषण जुआल, ईश्वर पलाका, ओमपाल, रोजीमलिक आनंद, नेपाल सिंह राणा, मेयर सुमन बहमनी, सीताराम मित्तल, रामेशवर चौहान, बिशन लाल सैनी, प्रीति जौहर, निशचल चौधरी, आदित्य चावला, ओमपाल, जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, रामपाल, सुमन चौधरी, पीयूष गोगियान, विपुल गर्ग, रामपाल सिंह नम्बरदार, अंकित गोयल आदि हजारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें


*‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र से आगामी चुनावों की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता। बूथ अध्यक्ष भी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता भाजपा का मूल मंत्र है और इसी सोच के साथ सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों को और अधिक मजबूत  बनाएं।  उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के कारण ही केंद्र और हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने आगामी चुनावों में सभी सीटों पर विजय का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत की भावना से कार्य करें।

*पंजाब में भी बनेगी भाजपा सरकार*

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पंजाब के लोग भी हरियाणा की तरह विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ चाहते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने और नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच राष्ट्र हित सर्वाेपरि की है और सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है।
प्रदेश अध्यक्ष समारोह में पूर्व मंत्री कंवपाल गुर्जर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा और वन मंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में यमुनानगर में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और पार्टी नए आयाम स्थापित कर रही है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X