Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

Updated on Sunday, June 14, 2026 23:08 PM IST

नारनौल:- शहर की अग्रणी एवं सामाजिक संस्था नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप एवं शहीद भगत सिंह जनकल्याण सेवा समिति हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में आज दो महान आत्माओं स्वर्गीय ऊषा रानी गोगिया एवं स्वर्गीय बजरंग लाल अग्रवाल प्रमुख समाजसेवी की पुण्य स्मृति में ट्रॉमा सेंटर सिविल हॉस्पिटल नारनौल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप और शहीद भगत सिंह जनकल्याण सेवा समिति के संयुक्त प्रयास से आयोजित शिविर में 67 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

जिसमें आज के कार्य्रकम के मुख्य अतिथि योगेश सैनी एस डी एम महेंद्रगढ़ रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राहुल गुरैया ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. सरजीत सिंह आर एम ओ सिविल हॉस्पिटल, डॉ. प्रदीप कुमार एडीओ, सुनील गोयल, सुमित अग्रवाल रहे। कार्यक्रम संयोजक मनीष गोगिया ने बताया की आज के रक्तदान शिविर में 67 यूनिट एकत्रित की गई जिसे सरकारी हॉस्पिटल की टीम को सौंपा गय।
ट्रॉमा सेंटर में लगे शिविर में समाज सेवा ओर एकजुटता का एक बेहद सकारत्मक नजारा देखने को मिला।इस पुनीत कार्यों में 36 बिरादरी के युवाओं एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वही मुख्य अतिथि योगेश सैनी ने स्वस्थ युवाओं से आह्वान किया की प्रत्येक युवा को साल में चार बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए।इससे बीमारी का खतरा कम बना रहता है।ऐसे आयोजन से ब्लड बैंक में रक्त की पूर्ति होती है ओर अनजान मरीजों को समय समय पर रक्त उपलब्ध हो जाता है। कार्यकम कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर राहुल गुरैया ने बताया की रक्त की पूर्ति इंसान के शरीर से होती है ये किसी फैक्ट्री में नहीं बनता। इसलिये युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करना चाहिए़।
आज इस रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस सोसायटी नारनौल के द्वारा रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में कुछ सामाजिक संस्थाओं ओर रक्तवीर योद्धाओं को सम्मानित भी किया गया। आज इस रक्तदान शिविर में शहर के युवाओं का हुकुम देखने को मिला ।अनेको युवाओं को बिना रक्तदान दिए ही वापिस लौटना पड़ा। आज के रक्तदान शिविर में अनेकों गण्यमान्य लोगों की गरीमामई उपस्थिति रही।वही विशिष्ट अतिथियों ने भी सभी से अपील किया की गई हमे ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। अतिविशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक कुमार सिविल सर्जन की गरिमामई उपस्थिति रही। उनको अपने हाथों से अनेकों लोगों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।वही आए हुवे सभी अतिथियों को पटका पहना कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया आज के रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया और विशेष रहा की चरणजीत सिंह ने आज अपना 108 वा रक्तदान किया।
आज सिविल हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम एवं रेड क्रॉस सोसायटी का विशेष सहयोग रहा।आज के इस कार्यक्रम में कैलाश सोनी, मदन लाल गोगिया, अनिल शर्मा, राकेश यादव, देव शर्मा, भारत भूषण वालिया, वीरेंद्र दिवान, राकेश सैनी, पंकज भोले, राजकुमार चौधरी, सुरेश शर्मा, अनिल शर्मा, मनीष गर्ग,  प्रवेश जांगिड़, सुनील शर्मा, मनीष गोगिया, हर्षित गोगिया, डॉ. शिव कुमार, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, राकेश चूटानी, राजकुमार व्यास, संदीप जैन, आशीष यादव, चरणजीत सिंह, कपिल कुमार, कौशल जांगिड़, पवन मोड़ी, शिव मित्तल एवं अन्य गणमान्य लोगों की गरीमामई उपस्थिति रही।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X