Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशक्त भारत का निर्माण किया है: डा. सतीश पूनिया

Updated on Sunday, June 14, 2026 22:55 PM IST

चंडीगढ़, 14 जून। भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डा. सतीश पूनिया ने कहा है कि रेवाड़ी की ऐतिहासिक धरती से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन की नींव रखी गई थी। आज उस रैली को 12 साल से अधिक समय हो चुका है और तभी से नरेंद्र मोदी एक प्रधान सेवक के रूप में देश की सेवा करते आ रहे हैं। सांसद सतीश पूनिया रविवार को रेवाड़ी स्थित नासिया रोड पर जैन मंदिर के सभागार में आयोजित हुए विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा की जनता बधाई की पात्र है, जिसने देश हित को सर्वाेपरि रखते हुए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को तीसरी बार सरकार की कमान सौंपी। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाया, उसी तरह हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की नीतियों का पालन कर रहे हैं।


-रेवाड़ी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन डा. सतीश पूनिया ने  कहा - रेवाड़ी की ऐतिहासिक धरती से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन की नींव रखी गई थी

हरियाणा की जनता ने देश हित को सर्वाेपरि रखते हुए केंद्र में मोदी और राज्य में नायब सैनी को तीसरी बार सरकार की कमान सौंपी: डा. सतीश पूनिया


प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि आज देश के 56 करोड़ नए उपभोक्ता बैंकिंग सिस्टम से जुड़ चुके हैं और उनको सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे इन खातों के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ परिवारों को रहने के लिए छत मिली।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में राजमार्गों का नव निर्माण करवाया जा रहा है। अब तक 7 लाख किलोमीटर लंबी सडक़ों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कश्मीर में धारा 370 को हटाकर वहां के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जब कभी आतंकवादियों ने सिर उठाने की कोशिश की, केंद्र की सरकार ने उनका माकूल जवाब दिया है। भारत आज अपने सैन्य उपकरण ना केवल खुद बना रहा है, बल्कि 25 देशों को निर्यात भी कर रहा है।


रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। आज दुनिया के दूसरे देश जहां युद्ध में उलझे हुए हैं, भारत शांति की राह पर चलते हुए उन्नति की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री आम जन के हित को ध्यान में रखते हुए प्रभावशाली योजनाएं लागू की हैं। उदाहरण के तौर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, 75 वंदे भारत ट्रेन चलाना, मेक इन इंडिया, अंत्योदय अन्न वितरण, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आदि।
भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाएं हर एक वर्ग के लिए प्रधानमंत्री ने लोक कल्याण की योजनाएं शुरू की हैं। सबका साथ सबका विकास, एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से चलाई जा रही इन योजनाओं का देश के हर घर को लाभ मिल रहा है।  सम्मेलन के अंत में पूर्व जिलाध्यक्ष मा. हुकमचंद ने मुख्य अतिथि व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कोसली के विधायक अनिल यादव, पूर्व मंत्री डा. बनवारी लाल, नगर परिषद चेयरमैन विनीता पीपल, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन इंजी. कृष्ण कुमार, धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा, अनिल रायपुर, नरेश यादव, महावीर यादव, डा. सतीश खोला, रत्नेश बंसल, कुलदीप चौहान जतिन अरनेजा  दिनेश यादव धीरज यादव सौरभ यादव गौरव शर्मा नीतू चौधरी  नवीन मीरपुर  मनोज सैनी मोहित जैन, सुनील मुसेपुर, प्रीतम चौहान, जिला के पंचायत प्रतिनिधि और नगर पार्षद आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X