Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र रैना सहित पार्टी पदाधिकारियों ने पंचकूला में चलाया स्वच्छता अभियान

Updated on Sunday, June 14, 2026 22:49 PM IST

पंचकूला, 14 जून। पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत आज पंचकूला सेक्टर 8 में स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों को अपने शहर, सेक्टर, पार्क एवं आस पास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।


जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने हेतु नागरिकों से की सहयोग की अपील

शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से भेंट कर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर की चर्चा

'प्रगति पथ यात्रा' के तहत पंचकूला के नवनिर्मित पुल का भ्रमण कर स्वच्छता अभियान चलाया  

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव एवं अभियान के प्रांतीय संयोजक नरेंद्र रैना, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रदेश सचिव राहुल राणा, जिला महामंत्री जय कौशिक, नगर निगम पार्षद सुरेश वर्मा, भारत हितैषी, दीपक गर्ग, प्रियंका कुंडलस, जिला सचिव अनुराधा वर्मा, संगीता बैंसला, पिंकी शर्मा, भाजयुमो नेता हरविंद्र गुर्जर, अमित गोयल, ललित गोयल, देवीदयाल, मनु सिंगला, सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिको ने स्वछता कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। अभियान के तहत अजय मित्तल सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने 'प्रगति पथ यात्रा' के तहत पंचकूला सेक्टर 21 से सेक्टर 25 की और जाने वाले सेतू का भ्रमण कर स्वछता अभियान चलाया, साथ ही शहर के तमाम प्रबुद्ध जनों से व्यक्तिगत भेंट कर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ और उपलब्धियों पर चर्चा की। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव एवं अभियान के प्रांतीय संयोजक नरेंद्र रैना ने कहा कि स्वच्छता को महज एक अभियान तक सीमित ना रख कर इसे हम सभी ने अपनी जीवनशैली में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप दिया है। अजय मित्तल ने पंचकूला वासियों से स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, 21 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत मोदी सरकार के 12 वर्षों की सेवा, विकास और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X