Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

युवा शक्ति से साकार होगा विकसित भारत और विकसित हरियाणा का संकल्प: डा. अर्चना गुप्ता

Updated on Sunday, June 14, 2026 22:41 PM IST

चंडीगढ़,  14 जून। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि युवा शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला भी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक युवा कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। डा. अर्चना गुप्ता रविवार को पानीपत स्थित भाजपा कार्यालय श्याम कमल में युवाओं की संगठन में भूमिका विषय पर आयोजित प्रदेश युवा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पर्व शर्मा, संदीप संजुमा, इन्द्रजीत यादव, अक्षित दहिया, रामा बल्हारा, प्रसन्नता चावरिया, बंटी पांचाल,  सुनील कपूर, अमित पंडित ,प्रिन्स गुप्ता, के अलावा प्रदेशभर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष भारत के इतिहास में परिवर्तनकारी और ऐतिहासिक रहे हैं: डा. अर्चना गुप्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति माना है: डा. अर्चना गुप्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पानीपत में प्रदेश युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा - युवा शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक अभियान है, जिसमें युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं का उत्साह, ऊर्जा, नवाचार और संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से विकसित भारत और विकसित हरियाणा के लक्ष्य को प्राप्त करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने युवा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं। बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं ने हर चुनाव, हर अभियान और हर जनहित कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया है, जिसके कारण भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है।


डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति माना है। इसी सोच के तहत मोदी सरकार ने युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार के क्षेत्र में अनेक अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, मुद्रा योजना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसी योजनाओं ने लाखों युवाओं को नई दिशा और नए अवसर प्रदान किए हैं।  आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है, जहां युवा अपनी प्रतिभा के बल पर रोजगार लेने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में युवाओं के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। मेरिट आधारित चयन प्रणाली ने युवाओं का सरकार पर विश्वास मजबूत किया है। आज हरियाणा देश के उन राज्यों में शामिल है जहां भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाई गई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल युवाओं के लिए ही नहीं बल्कि किसान, गरीब, महिला और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। फसल बीमा योजना, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और कृषि क्षेत्र में तकनीकी सुधारों ने किसानों को सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार भी किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
महिलाओं के सशक्तिकरण पर बोलते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। लाड़ो लक्ष्मी योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है।
डा. गुप्ता ने कहा कि उज्ज्वला योजना, मातृत्व लाभ योजनाएं, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा तथा महिलाओं की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों ने महिलाओं को नई पहचान दी है। हरियाणा की बेटियां आज खेल, शिक्षा, प्रशासन और विभिन्न क्षेत्रों में देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
प्रदेश अध्यक्ष नने कहा कि गरीब कल्याण भाजपा सरकार की नीतियों का मूल आधार रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है। हर घर जल, हर घर बिजली, मुफ्त राशन, स्वच्छ भारत मिशन और जनधन योजना जैसी योजनाओं ने गरीबों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष भारत के इतिहास में परिवर्तनकारी और ऐतिहासिक रहे हैं। इन वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, आधारभूत ढांचे का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिली है और भारत दुनिया की प्रमुख शक्तियों में शामिल हुआ है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने युवाओं से आह्वान किया कि वे मोदी और नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लें तथा विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा का समर्पित युवा वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राष्ट्रहित के इस अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X