Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

खेलो इंडिया विजन और नायब सरकार की खेल नीति से उभर रही है नई प्रतिभाएं: मोहन लाल बड़ौली

Updated on Sunday, June 14, 2026 18:17 PM IST

चंडीगढ़, 14 जून। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया विजन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। नायब सरकार खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर, आधुनिक सुविधाएं और सम्मानजनक प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को मजबूत बनाने का कार्य कर रही है।

हरियाणा की बेटियां खेल के मैदान से लेकर शिक्षा, विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं: मोहन लाल बड़ौली

नायब सरकार का उद्देश्य गांव-गांव से खेल प्रतिभाओं को आगे लाकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है: बड़ौली

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने ओपन गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन


मोहन लाल बड़ौली रविवार को गन्नौर में ब्राइट फुटबॉल यूथ स्पोर्ट्स सोसाइटी द्वारा आयोजित ओपन गर्ल्स लीग कम नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की बेटियां खेल के मैदान से लेकर शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। उनकी उपलब्धियां पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की सफलता यह साबित करती है कि यदि अवसर और संसाधन मिलें तो वे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।


बड़ौली ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का भी सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार खिलाड़ियों के हित में अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं चल रही है। प्रदेश की खेल नीति देश की सबसे प्रभावी नीतियों में शामिल है, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, सरकारी नौकरियों में अवसर तथा विशेष सुविधाएं प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल नर्सरी योजना, उत्कृष्ट खेल केंद्र, आधुनिक स्टेडियमों का निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों का विस्तार और खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नायब सरकार का उद्देश्य गांव-गांव से खेल प्रतिभाओं को आगे लाकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। इसी सोच के कारण हरियाणा आज देश को सबसे अधिक पदक विजेता खिलाड़ी देने वाले राज्यों में अग्रणी बना हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की युवा खिलाड़ी आने वाले समय में देश और प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर और अधिक रोशन करेंगी। इस अवसर पर उन्होंने सफल आयोजन के लिए ब्राइट फुटबॉल यूथ स्पोर्ट्स सोसाइटी के पदाधिकारियों और आयोजकों को बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X