Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है: डा. अर्चना गुप्ता

Updated on Friday, June 12, 2026 20:33 PM IST

चंडीगढ़, 12 जून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने शुक्रवार को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित स्नेहा मंदिर में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए साफ-सफाई की तथा स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने मिठाईयों भी बांटी और लोगों के साथ संवाद कर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। स्वच्छता अभियान के दौरान डा. गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों को शॉल देकर सम्मानित भी किया।

स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है: डा. अर्चना गुप्ता

वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है: डा. अर्चना गुप्ता


डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता ही सेवा और स्वच्छता ही संस्कार है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस मौके पर विधायक शक्ति रानी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, मेयर श्याम लाल बंसल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, जिला प्रभारी रवि बतान, जिला महामंत्री भूवन जीत सिंह पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल, ओम प्रकाश देवीनगर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान प्रकृति के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पंचकूला में स्वच्छता अभियान में भाग लिया और पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया

स्वच्छता अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया



डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि आज भारत पहले की तुलना में अधिक सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित राष्ट्र के रूप में विश्व मंच पर स्थापित हुआ है।
उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की नीतियों के कारण करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। उज्ज्वला योजना के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन वितरित किए गए हैं, जबकि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत करोड़ों शौचालयों का निर्माण कर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर नल से जल पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, किसानों के हित और सामाजिक सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में लाडो लक्ष्मी योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
डा. गुप्ता ने कहा कि मोदी और नायब सरकार ने बेहतर सड़क नेटवर्क, मजबूत स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा क्षेत्र में सुधार तथा ग्रामीण विकास के माध्यम से प्रदेश को नई दिशा दी है। किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब परिवारों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X