Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

दिव्यांग प्रमाण पत्र ऑनलाइन करने के नाम पर रिश्वतखोरी, चालक पकड़ा गया

Updated on Friday, June 12, 2026 17:42 PM IST

**चंडीगढ़/करनाल, 12 जून 2026।** हरियाणा राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल जींद में कार्यरत चालक जगदीश को दिव्यांग प्रमाण पत्र को रिन्यूअल के बाद ऑनलाइन करने के बदले ₹44,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस थाना स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

*क्या था मामला -*
इस संबंध में शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि सिविल अस्पताल जींद में कार्यरत चालक जगदीश उसके दिव्यांग प्रमाण पत्र के रिन्यूअल के बाद ऑनलाइन करने के बदले ₹44,000 की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी जगदीश को शिकायतकर्ता से ₹44,000 की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई। यह ट्रैप कार्रवाई एसीबी यूनिट सिरसा के नेतृत्व में की गई।

दिव्यांग प्रमाण पत्र को ऑनलाइन करने के बदले ₹44,000 की रिश्वत मांगने वाले सिविल अस्पताल जींद के चालक को एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई में रंगे हाथ गिरफ्तार किया।


*ट्रैप कार्रवाइयों का उद्देश्य भ्रष्टाचारियों के मन में कानून का भय स्थापित करना : ए.एस. चावला*

एसीबी प्रमुख ए एस चावला ने कहा कि लगातार की जा रही ट्रैप कार्रवाइयों का उद्देश्य केवल भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून के दायरे में लाना ही नहीं है, बल्कि यह स्पष्ट संदेश देना भी है कि रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्तियों के मन में कानून का भय बना रहे और वे यह समझ लें कि जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में एसीबी पूरी गंभीरता एवं दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X