Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में नशे के खिलाफ 15 दिवसीय राज्यव्यापी अभियान का सिरसा में सीडीएलयू से हुआ आगाज

Updated on Thursday, June 11, 2026 21:51 PM IST

 
चंडीगढ़, 11 जून। हरियाणा को नशामुक्त बनाने की दिशा में राज्यव्यापी अभियान का आगाज गुरुवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा से हुआ। यह अभियान 11 से 26 जून तक चलाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) संजय कुमार ने की। यह राज्य स्तरीय “ड्रग डी-एडिक्शन अवेयरनेस प्रोग्राम” 15 दिनों के लिए चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत आज सिरसा जिले से की गई है।  
 
इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए श्री संजय कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान केवल पुलिस या प्रशासन का नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पूरे हरियाणा में चलने वाले इस विशेष अभियान का समापन 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर फरीदाबाद में होगा।
 
- *26 जून को मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर फरीदाबाद में होगा समापन: एडीजीपी संजय कुमार* 
*युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता पखवाड़ा*
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) संजय कुमार ने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल कानून लागू करने का विषय नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा 11 जून से 26 जून तक विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा चलाया जा रहा है, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की प्रतिभा, परिवार की खुशियां और राष्ट्र की प्रगति को प्रभावित करता है। यदि युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, नवाचार और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं तो वे देश के विकास के सशक्त वाहक बन सकते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक अपने आसपास नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाकर इस अभियान का सक्रिय सहभागी बने।
 

*प्रदेशभर में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम*
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री संजय कुमार ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा ‘नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा’ के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि वे नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध हरियाणा पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए सभी नागरिक सक्रिय सहयोग करें तथा नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना हरियाणा पुलिस के साथ साझा करें।
 
*नशे की सप्लाई चेन तोड़ने पर पुलिस का विशेष फोकस*
श्री कुमार ने कहा कि हरियाणा में नशीले पदार्थों का उत्पादन नहीं होता, बल्कि सीमावर्ती राज्यों एवं अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के माध्यम से इनकी आपूर्ति की जाती है। नशे की इस सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए हरियाणा पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज को गुमराह करने तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तत्वों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
*अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया के सकारात्मक परिणाम*
मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए श्री संजय कुमार ने कहा कि यदि पिछले पांच वर्षों के अपराध आंकड़ों का विश्लेषण किया जाए तो विभिन्न श्रेणियों के अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। विशेष रूप से वर्ष 2022 से पूर्व की तुलना में वर्ष 2025-26 के दौरान महिला विरुद्ध अपराधों में महत्वपूर्ण गिरावट देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) का रिस्पॉन्स टाइम भी पहले की अपेक्षा काफी बेहतर हुआ है, जिससे आपात परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन कर गैंगस्टरों, संगठित अपराधियों एवं अन्य अपराधी तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
 
*अभियान का विस्तृत कार्यक्रम*
यह अभियान सिरसा से प्रारम्भ होकर फरीदाबाद में होगा सम्पन्न । इस अभियान का उद्घाटन चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा से प्रारम्भ होकर 12 जून-आई टी आई फतेहाबाद, 15 जून- पंचकूला, 16 जून -यमुनानगर, 17 जून -पानीपत, 18 जून -कैथल, 20 जून झज्जर, 22 जून- सोनीपत, 23 जून 2026-गुरूग्राम, 26 जून 2026-फरीदाबाद में अभियान का समापन फरीदाबाद में होगा ।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X