Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सीपीए सम्मेलन के सफल आयोजन पर विस अध्यक्ष ने स्टाफ की सराहना की

Updated on Thursday, June 11, 2026 19:57 PM IST

विधान सभा सचिवालय में वीरवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें संबोधित करते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

चंडीगढ़, 11 जून, हरियाणा विधान सभा की मेजबानी में 8 से 10 जून तक आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र जोन-II सम्मेलन के सफल एवं गरिमामय आयोजन पर हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

कहा - टीम भावना, समर्पण और उत्कृष्ट प्रबंधन ने रचा सफलता का नया अध्याय

इस अवसर पर वीरवार को विधान सभा सचिवालय में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सम्मेलन के अनुभव साझा किए तथा आयोजन को सफल बनाने में उनके योगदान की सराहना की। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि सचिवालय के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी ने एक सशक्त और समर्पित परिवार की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करते हुए सम्मेलन की सभी व्यवस्थाओं को अत्यंत कुशलता एवं जिम्मेदारी के साथ संभाला। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और टीमवर्क के कारण ही यह आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार बन सका।

विस अध्यक्ष कल्याण ने कहा कि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने हरियाणा की उत्कृष्ट मेजबानी, व्यवस्थाओं और आतिथ्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि हरियाणा विधान सभा ने अपनी कार्यकुशलता और संगठन क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन करते हुए प्रतिभागियों पर प्रदेश की अच्छी छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि इस सफल आयोजन ने न केवल हरियाणा विधान सभा व सरकार की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई प्रदान की है, बल्कि देशभर में विधायिका की सकारात्मक एवं प्रभावी कार्यप्रणाली का सशक्त संदेश भी पहुंचाया है। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्कृष्टता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X