Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

चरमराती अर्थव्यवस्था का बोझ किसान, मजदूर, महिलाएं और गरीब क्यों उठाएं? – राव नरेंद्र सिंह

Updated on Wednesday, June 10, 2026 18:11 PM IST

चंडीगढ़:- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि तथा उज्ज्वला योजना के लाभों में कटौती को लेकर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का सबसे अधिक दुष्प्रभाव गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है, जबकि आर्थिक संकट के लिए जिम्मेदार ये वर्ग नहीं हैं।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में अपनाई गई जनविरोधी आर्थिक नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया है। महंगाई लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है और आम परिवारों के लिए घरेलू बजट संभालना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। हाल ही में रसोई गैस के दामों में हुई वृद्धि ने विशेष रूप से महिलाओं की रसोई और घरेलू अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना को बड़े प्रचार-प्रसार के साथ शुरू किया गया था, लेकिन समय के साथ इसके लाभों में लगातार कटौती की गई। पहले जहां लाभार्थियों को वर्ष में 12 सिलेंडर उपलब्ध कराने की बात कही गई थी, वहीं बाद में यह संख्या घटाकर नौ कर दी गई और अब केवल चार सिलेंडरों तक सीमित कर दी गई है। यह स्थिति गरीब परिवारों के साथ अन्याय के समान है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और सब्सिडी में कमी के कारण लाखों गरीब परिवार पुनः लकड़ी, कोयला और अन्य पारंपरिक ईंधनों का उपयोग करने को मजबूर हो रहे हैं, जो स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रवासी मजदूरों और निम्न आय वर्ग के लोगों द्वारा उपयोग किए जाने वाले छोटे गैस सिलेंडरों की कीमतों में हुई भारी वृद्धि ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। पहले से ही महंगाई, बेरोजगारी और आय की अनिश्चितता से जूझ रहे मजदूर वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना संवेदनहीनता का परिचायक है।

राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी आर्थिक विफलताओं की कीमत आम जनता से वसूल रही है। किसान खेती की बढ़ती लागत से परेशान है, मजदूर रोजगार और आय की अनिश्चितता से जूझ रहा है, महिलाएं घरेलू खर्चों के दबाव में हैं और मध्यम वर्ग लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “जब आर्थिक नीतियों की विफलताओं के लिए आम जनता जिम्मेदार नहीं है, तो फिर चरमराती अर्थव्यवस्था की कीमत किसान, गरीब, मजदूर, महिलाएं और मध्यम वर्ग क्यों चुकाएं?” राव नरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने, रसोई गैस की कीमतों में राहत देने तथा गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X