Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विकसित भारत-2047 में जागरूक समाज और विधायकों की भूमिका पर मंथन

Updated on Tuesday, June 09, 2026 18:57 PM IST

चंडीगढ़, 9 जून - हरियाणा विधानसभा द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित "कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीज़न ज़ोन-II (नॉर्थ ज़ोन) कॉन्फ्रेंस" के तकनीकी सत्र में कई राज्यों की विधानसभाओं के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष से लेकर राज्यसभा के उपसभापति तक ने हिस्सा लिया। सभी वक्ताओं ने भविष्य की चुनौतियों और "विकसित भारत-2047" के लक्ष्य को समझने में जागरूक समाज और विधायकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की और अपने -अपने विचार रखे।

 

-कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीज़न ज़ोन-II (नॉर्थ ज़ोन) कॉन्फ्रेंस के तकनीकी सत्र में रखे विचार

 

इस अवसर पर राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण एवं उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा के अतिरिक्त विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष एवं कई विधान सभा सदस्य उपस्थित थे। विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सभी डेलीगेट्स का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे सभी इस तकनीकी सत्र से कुछ नया अनुभव हासिल करेंगे और संकल्पबद्ध होकर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने कहा कि हरियाणा विधानसभा द्वारा आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में विचार -विमर्श से कुछ ऐसा अमृत रूपी निष्कर्ष निकलेगा जो कि "विकसित भारत -2047" के विजन में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने भारत की विविधता में एकता को देश का सौंदर्य बताते हुए कहा कि हम सब मिलकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं।  इसी कारण आज भारत को विश्व के अग्रणी देशों में गिना जाता है।

तोमर ने कहा कि भारत पहले भी दुनिया को दिशा देने वाला रहा है। हमारे पूर्वजों ने कठिनाइयों का सामना किया , फिर हम आजादी का महोत्सव मनाने में सफल हुए। अब शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि हमारा फर्ज बनता है कि हम भावी पीढ़ी को एक समृद्ध एवं सशक्त भारत देकर जाएँ। उन्होंने आह्वान किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 के सपने को पूरा करने के लिए सभी को आर्थिक के साथ -साथ सामाजिक एवं नागरिक जागरूक होना भी जरुरी है।

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा " भविष्य की चुनौतियों और "विकसित भारत-2047" के लक्ष्य को समझने में जागरूक समाज और विधायकों की भूमिका " विषय चयन की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश का सम्पूर्ण विकास तभी होगा जब समाज में सामाजिक समरसता , पर्यावरण , तकनीक और संसदीय लोकतंत्र भी उन्नत होगा। उन्होंने कहा कि एक विधायक के चुने जाने पर जनता की जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती , बल्कि नीति निर्माताओं को विकासात्मक नीतियां बनाने में सहयोग भी करना होता है। उन्होंने कहा कि "देश प्रथम" की भावना के साथ सबको आगे बढ़ना है। उन्होंने सभी विधायकों को एआई तकनीक के ज्ञान के प्रति अपडेट रहने के लिए प्रेरित किया।

जम्मू कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने कहा कि आज भारत विकास के मामले में ग्लोबल लीडर की तरह आगे बढ़ रहा है , हमें इस गति को और अधिक तेज करना है  ताकि देश के नागरिक समृद्ध एवं सशक्त बन सकें। उन्होंने युवा विधायकों को वर्तमान तकनीक के साथ -साथ शोध की तरफ भी ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने सारगर्भित भाषण में विधायकों को इंगित करते हुए कहा कि वे चुनाव में पांच वर्ष के लिए तो चुन कर आ गए , अगली बार फिर से विधायक कैसे बनें ? यह सोचकर जनकल्याण के कार्य करने होंगे। उन्होंने इस बात पर ख़ुशी जाहिर की कि अब जनता भी इकोनिमक्स की बात करने लगी है जो कि प्रगतिशील देश के लिए सकारात्मक लक्षण हैं। उन्होंने सभी जन-प्रतिनिधियों को अपनी -अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने की बात कही ताकि उनके क्षेत्र की जनता बेझिझक अपनी समस्या कह सके।

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  ने कहा कि जब सभी राज्यों का समान रूप से विकास होगा तभी पूरा देश विकसित हो पाएगा। उन्होंने कहा कि कॉन्फ्रेंस के विषय की सार्थकता तभी होगी जब सभी विधायक अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन ईमानदारी से करें। इस अवसर पर अनेक विधायकों के अलावा नार्थ जोन राज्यों की विधानसभाओं के डेलीगेट्स भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X