Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मामले में कांग्रेस नेता को जमानत

Updated on Friday, June 12, 2020 18:23 PM IST

 
 
चंडीगढ़। प्रवासियों, बस मुद्दे व अन्य मामलों में फेल बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। मामले के आरोपी हरियाणा के कांग्रेस नेता पंकज पुनिया को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है।
कोर्ट ने उनको 29 जन तक ट्रांजिट बेल दे दी है, ताकि वह हरियाणा के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में दर्ज एफआईआर में जमानत के लिए आवेदन कर सकें। पुनिया ने अपने ट्वीट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश सरकार व आरएसएस नेताओं पर पर निशाना साधा था। हालांकि विरोध बढ़ने पर उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया था। उन्होंने इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी। परंतु इसी बीच हरियाणा, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में कई जगह पुनिया के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामले दर्ज करा दिए गए।
(SUBHEAD)
करनाल पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पिछले दिनों करनाल जिला अदालत ने उनको जमानत दे दी थी। क्योंकि जेल के बाहर यूपी पुलिस बैठी थी,इसलिए पुनिया ने बेल बॉन्ड पर हस्ताक्षर नहीं किए और जेल में ही रहे।
पहले सुप्रीम कोर्ट में डाली थी याचिका
कांग्रेस नेता ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी,जिसका निपटारा करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें संबंधित हाईकोर्ट या उपयुक्त अथॉरिटी के समक्ष याचिका दाखिल करने की छूट दे दी। अन्य राज्यों में गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में ट्रांजिट एंटीसिपेटरी बेल और सुरक्षा देने की गुहार लगाई।
हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें 29 जून तक ट्रांजिट एंटीसिपेटरी बेल दे दी है। हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत के बाद वह उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश में दर्ज मामलों में जमानत के लिए वहां के संबंधित अथॉरिटी के समक्ष आवेदन कर सकेंगे।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X