Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, रेणु भाटिया से इस्तीफे की मांग

Updated on Tuesday, June 09, 2026 18:07 PM IST

गुरुग्राम। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया द्वारा कुरुक्षेत्र के नागरिक अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर्स पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदेशभर के नर्सिंग ऑफिसर्स में भारी आक्रोश है। मंगलवार को नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर प्रदेश के छोटे-बड़े सभी सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर्स ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के इस्तीफे की मांग की। मरीजों के हित में आपातकालीन व वार्डों में एक-एक नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई। जनवादी महिला समिति और सीटू संगठन ने भी नर्सिंग ऑफिसर के खिलाफ महिला आयोग की अध्यक्ष की टिप्पणी की निंदा करते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है।

-हरियाणा की नर्सिंग ऑफिसर्स ने दो घंटे पेन डाउन करके की यह मांग
-कुरुक्षेत्र में नर्सिंग ऑफिसर्स के अपमान से उठी विरोध की चिंगारी पूरे हरियाणा में फैली
-हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा कुरुक्षेत्र में नर्सिंग ऑफिसर्स पर की थी अभद्र टिप्पणी  


गुरुग्राम के सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल समेत सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर्स ने एकजुटता दिखाई। अस्पतालों में मंगलवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पेन डाउन हड़ताल की। नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की ओर से यह भी निर्णय लिया गया कि बुधवार 10 जून को भी दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल के साथ सभी सेवाएं बंद रखी जाएंगीं। अगर महिला आयोग की अध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं होती है तो 11 जून को संपूर्ण हड़ताल की  जाएगी। पूरे प्रदेश के अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं भी बंद की जाएंगीं। नर्सिंग ऑफिसर्स ने महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। हड़ताली नर्सिंग ऑफिसर्स ने कहा कि हम दिन-रात मरीजों की सेवा करते हैं। कोरोना काल में भी जान जोखिम में डालकर काम किया। कोरोना वॉरियर्स का नर्सिंग ऑफिसर्स को दर्जा दिया गया, लेकिन महिला आयोग की अध्यक्ष ने नर्सिंग ऑफिसर्स का अपमान करके उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है।  

-बुधवार 10 जून को को भी दो घंटे हड़ताल, गुरुवार 11 जून को होगी संपूर्ण हड़ताल, इमरजेंसी सेवाएं भी होंगी बंद
-जनवादी महिला समिति व सीटू ने भी किया नर्सिंग ऑफिसर्स की मांग का समर्थन


हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया द्वारा नर्सिंग ऑफिसर के अपमान, उनकी बेटियों के अपमान करने का सभी ने खुलकर विरोध किया। नर्सिंग ऑफिसर्स ने कहा कि अगर महिला आयोग की अध्यक्ष ही महिलाओं को ऐसे अपमानित करेंगी तो हम किससे सम्मान की उम्मीद करें। नर्सिंग ऑफिसर्स ने कहा कि अध्यक्ष का पद संवैधानिक है और उस पद पर बैठे व्यक्ति से गरिमापूर्ण व्यवहार की उम्मीद की जाती है। साथ ही कुरुक्षेत्र की घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। नर्सिंग ऑफिसर्स का कहना है कि आयोग महिलाओं की रक्षा के लिए बना है, लेकिन उसकी अध्यक्ष ही महिलाओं का अपमान करेंगी तो न्याय कहां मिलेगा। महिला अधिकारों की रक्षा करने वाली संस्था की अध्यक्ष का महिलाओं के प्रति ऐसा रवैया शर्मनाक है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X