पंचकूला। कैंसर कम्यूनिटी लीडर एवं समाज सेविका मीनू गिरधर ने किशोरावस्था में अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करने में व्यक्ति की क्या प्राथमिकताएं होनी चाहिए उस पर एक कार्यक्रम का आयोजन भगवान वाल्मीकि धर्मशाला बापूधाम कॉलोनी सेक्टर 26 में किया। सत्र का आयोजन संजीवनी लाइफ बियोंड कैंसर स्वयंसेवी संस्थान जिसका अधिकृत कार्यालय पी.जी.आई. चंडीगढ़ के ऑन्कोलॉजी विभाग मे है के सौजन्य से तथा संस्थापक रूबी अहलूवालिया की मार्गदर्शिका में किया गया। आयोजन को करवाने मे विशेष सहयोग युवा स्तम्भ स्वयंसेवी संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष उपेन्द्र मौर्या का रहा जिनकी अभिरुचि थी कि इस आयु वर्ग की स्वास्थ को लेकर शंकाओं का निराकरण आवश्यक है ताकि इस संवेदनशील आयु वर्ग को भटकने से बचाया जा सके।
श्रोता का बल इस बात पर रहा कि यह मानव अवस्था बचपन से बालिग अवस्था के बीच का चरण है और भविष्य मे अच्छे जीवन स्तर की ओर कदम बढ़ाने की ओर अग्रसर होने का मार्ग प्रशस्त करता है। यह मानव विकास का अनूठा परन्तु महत्वपूर्ण चरण है जिसमे शारीरिक , मानसिक विकास बहुत तेजी से होता है।
इसके साथ ही अच्छी शिक्षा, अनुकूल वातावरण भी महत्वपूर्ण है। आयोजन मे प्रश्नोत्तरी ;प्रद्ध भी सम्मिलित थी जिसमें विजेता पुरस्कार के रूप में मन बावरा किताब की प्रति कुमारी मानवी को त्वरित उत्तर देने हेतु दी गई। कार्यक्रम का निहित उद्देश्य लोगों में आदि कवि भगवान श्री वाल्मीकि का अच्छी शिक्षा और मानव कल्याण को लेकर संदेश संप्रेषित करना था जो कि श्रोताओं के उत्साह को देखकर पूर्ण होता प्रतीत हुआ।