Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सुपवा के मंच पर जीवंत हुआ पहचान का संकट

Updated on Tuesday, June 09, 2026 17:32 PM IST

डीएलसीसुपवा के मिनी ऑडिटोरियम में नाटक ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ का मंचन करते छात्र।

9 जून 2026, रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में मंगलवार को नाटक ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ का तीन दिवसीय मंचन शुरू हो गया। पहले दिन इसके दो शो किए गए। जिसमें आधुनिक भागदौड़ के बीच इंसान की पहचान के संकट को कलाकारों ने मंच पर जीवंत किया। ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ का बुधवार को एक और गुरुवार को दो शो छात्रों द्वारा किए जाएंगे।

- नाटक ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ के तीन दिवसीय शो शुरू

- आज व कल भी एफटीवी के मिनी ऑडिटोरियम में चलेंगे शो


डीएलसीसुपवा के मिनी ऑडिटोरियम में नाटक ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ का मंचन करते छात्र।


इस दौरान वेंचर कैपिटलिस्ट एवं एवीपीएल इंटरनेशनल के फाउंडर चेयरमैन दीप सिसाय व ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टेज ऐप के हरियाणा हैड विनय लाठर बतौर अतिथि मौजूद रहे। सुपवा पहुंचने पर पारंपरिक हरियाणवी अंदाज में उनका स्वागत किया गया। नाटक ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ का मंचन फिल्म एवं टेलीविजन फैकेल्टी के एक्टिंग डिपार्टमेंट के छात्रों ने मिनी ऑडिटोरियम में किया। यह प्रसिद्ध मराठी नाटक प्रतिबिंब पर आधारित है, जिसे जाने-माने लेखक, साहित्यकार महेश एलकुंचवार ने लिखा है। नाटक में महानगरीय जीवन में व्यक्ति की पहचान, अकेलेपन, आत्म-संघर्ष और मानसिक विखंडन का बखूबी मंचन किया गया। एक्टिंग के चौथे सेमेस्टर के छात्र भारती, प्रिंस व पुष्कर इसके मुख्य पात्र रहे। इसका निर्देशन एनएसडी से स्नातक सुशील कांत ने किया, जबकि प्रॉडक्शन डिजाइन की जिम्मेदारी बिपिन गोबाले ने संभाली। एनएसडी की ही पूर्व छात्रा पाली फुकॉन ने कॉस्ट्यूम डिजाइन किया। इसका हिंदी अनुवाद वसंत देव ने किया, जबकि साउंड की जिम्मेदारी दीपा वर्मा ने संभाली। नाटक ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ के मंचन के दौरान आम जनता के लिए एंट्री निशुल्क रही। थियेटर, नाटक व कला प्रेमियों ने जीवंत प्रस्तुति के लिए सुपवा के छात्रों की सराहना की।

दर्शकों को थियेटर वाला अनुभव महसूस कराने के लिए मिनी ऑडिटोरियम के मंच पर नाटक का भव्य सेट तैयार किया गया। बाहर से आई एक्सपर्ट की टीम ने सुपवा के छात्र कलाकारों की लगातार रिहर्सल कराई, जिसके बाद बुधवार को पहला शो दर्शकों के सामने पेश किया गया। ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ का अगला शो 10 जून को शाम 6:30 बजे व 11 जून को दोपहर 3:30 बजे व शाम 6:30 बजे प्रस्तुत होगा। कला व नाटक प्रेमी सुपवा पहुंच कर इसके मंचन के गवाह बनने के साथ ही छात्रों की अदाकारी का लुत्फ उठा सकते हैं। इस दौरान डीन अकेडमिक अफेयर्स डॉ अजय कौशिक, एफटीवी के एफसी महेश टीपी, विजुअल आर्ट्स के एफसी विनय कुमार व डिजाइन फैकेल्टी की एफसी डॉ शैली खन्ना मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X