Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं कार्यकर्ता : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Tuesday, June 09, 2026 17:29 PM IST

नारनौल, 9 जून। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को  नारनौल विधानसभा के बीएलए-1 तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठनात्मक स्तर पर इसकी प्रभावी निगरानी और सफल क्रियान्वयन को लेकर रणनीति तैयार की गई।
 
बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है। 
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा आवश्यक संशोधन करवाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार को सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतबीर झुकिया ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों और बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं ताकि पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि संगठन पूरी तत्परता के साथ इस अभियान में सहयोग करेगा।
 

एसआईआर प्रवेक्षक विनय यादव (सेवानिवृत आईएएस) ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी पारदर्शिता तथा शुद्धता सुनिश्चित करना सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। नारनौल से बीएलए-1 कृष्ण राव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है ताकि लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया की सही जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
 
कांग्रेस नेता अरुण सर्राफ ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराने और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में सहयोग करेंगे।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों तथा जनहित के मुद्दों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।  इस अवसर पर जिले के अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X