Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में 30 लाख रुपये की लागत से बने आधुनिक ‘एस्पिरेशनल टॉयलेट’ का खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन

Updated on Monday, June 08, 2026 23:18 PM IST

चंडीगढ़, 8 जून- हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आज नगर परिषद पलवल के वार्ड नंबर-12 स्थित ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक ‘एस्पिरेशनल टॉयलेट’ का उद्घाटन किया। भारत सरकार एवं हरियाणा सरकार के संयुक्त वित्तीय सहयोग से विकसित यह परियोजना स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई है।

 

स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान के उच्च मानकों पर आधारित है परियोजना

 

-स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत तैयार सुविधा में महिलाओं, पुरुषों, ट्रांसजेंडर एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं

 

-बेबी केयर रूम, स्टोर रूम सहित आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिसर नागरिकों को देगा स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण

 

 खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल शौचालयों का निर्माण करना नहीं, बल्कि ऐसे सार्वजनिक स्वच्छता परिसरों का विकास करना है जो स्वच्छता, सुरक्षा, सुविधा और सम्मान के उच्च मानकों पर खरे उतरें। उन्होंने कहा कि यह पहल विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, ट्रांसजेंडर समुदाय एवं दिव्यांगजनों के लिए अधिक सुरक्षित और समावेशी वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

सभी वर्गों के लिए अलग-अलग सुविधाएं, बेबी केयर रूम व स्टोर रूम भी शामिल

 

उन्होंने बताया कि इस आधुनिक सार्वजनिक शौचालय परिसर में पुरुषों, महिलाओं, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों तथा दिव्यांगजनों के लिए पृथक शौचालयों की व्यवस्था की गई है। साथ ही माताओं एवं छोटे बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बेबी केयर रूम तथा साफ-सफाई एवं रखरखाव सामग्री के सुरक्षित भंडारण के लिए स्टोर रूम का भी निर्माण किया गया है।

 

स्वच्छ शहर के निर्माण में जनसहभागिता की भूमिका महत्वपूर्ण

 

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि एस्पिरेशनल टॉयलेट जैसी सुविधाएं खुले में मूत्र त्याग जैसी अस्वास्थ्यकर प्रवृत्तियों को कम करने, सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा ओडीएफ प्लस जैसे स्वच्छता मानकों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यह सुविधा आमजन के लिए है। इसलिए वे इस सुविधा का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें, इसकी स्वच्छता बनाए रखें तथा इसे सार्वजनिक संपत्ति मानकर इसकी सुरक्षा करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए पृथक सुविधाएं, बच्चों की देखभाल के लिए विशेष स्थान, ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सम्मानजनक प्रावधान तथा दिव्यांगजनों के लिए सुगम पहुंच जैसी व्यवस्थाएं इस परियोजना को एक आदर्श सार्वजनिक स्वच्छता मॉडल बनाती हैं। जनसहभागिता और जागरूकता के माध्यम से ही ऐसी जनहितकारी परियोजनाओं का व्यापक लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है।

 

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह परियोजना नागरिक सुविधा, स्वच्छता संवर्धन एवं समावेशी शहरी अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित शहर के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, नगर परिषद के एसडीओ बिजेंद्र और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X