Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विस अध्यक्ष कल्याण ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कैपिटल कॉम्प्लेक्स में किया पौधरोपण

Updated on Monday, June 08, 2026 20:44 PM IST

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कैपिटल कॉम्प्लेक्स में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पिलखन का पौधा लगाते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण। साथ में विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारी।

चंडीगढ़, 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शुक्रवार को कैपिटल कॉम्प्लेक्स परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पिलखन का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया। कार्यक्रम में विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को समझने और उन्हें निभाने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। यह अभियान हमारी माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संदेश देता है।

पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान


उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल हरियाली का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि जीवन के आधार हैं। बढ़ते शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण का महत्व और अधिक बढ़ गया है। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़े जन आंदोलन का रूप ले सकता है।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस दौरान विधान सभा सचिव राजीव प्रसाद, अध्यक्ष के सलाहकार राम नारायण यादव समेत अनेक अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X