Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

महंगाई ने बिगाड़ा घर-परिवार का संतुलन, महिलाओं की रसोई पर सबसे ज्यादा असर – सुधा भारद्वाज

Updated on Monday, June 08, 2026 20:20 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने बढ़ती महंगाई, रसोई गैस और ईंधन की लगातार बढ़ रही कीमतों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महंगाई का सबसे अधिक प्रभाव महिलाओं और गृहिणियों पर पड़ रहा है। घर का बजट संभालने वाली महिलाओं के लिए आज रसोई चलाना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है। हाल ही में गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी ने आम परिवारों की आर्थिक परेशानियों को और बढ़ा दिया है। रसोई गैस, खाद्य पदार्थों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों ने घरेलू बजट का पूरा संतुलन बिगाड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि महंगाई की मार का सबसे अधिक बोझ महिलाओं को उठाना पड़ रहा है, क्योंकि सीमित आय में परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने की जिम्मेदारी मुख्य रूप से उन्हीं के कंधों पर होती है। आज स्थिति यह है कि रसोई का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है, जबकि आम लोगों की आय में उसी अनुपात में वृद्धि नहीं हुई है।
सुधा भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है। डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का असर परिवहन लागत पर पड़ता है, जिसके कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसका सीधा प्रभाव आम परिवारों के जीवन स्तर पर दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि महंगाई ने घर-परिवार का आर्थिक संतुलन बिगाड़ दिया है और महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है। सरकार को चाहिए कि वह रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल तथा आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए, ताकि आम जनता, विशेषकर महिलाओं को राहत मिल सके।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि जनता को राहत देने के बजाय लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ाया है। यदि समय रहते महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया गया तो इसका असर देश के करोड़ों परिवारों की आर्थिक स्थिति पर और अधिक गंभीर रूप से पड़ेगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X