Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

डॉ. अर्चना गुप्ता ने नारनौल में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से उनके घर जाकर की मुलाकात

Updated on Monday, June 08, 2026 20:17 PM IST

चंडीगढ़, 08 जून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने नारनौल में संगठनात्मक बैठकों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के निवास स्थानों पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने नारनौल की ऐतिहासिक धरोहरों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार का आपसी जुड़ाव, अपनापन और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी और ताकत है। कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, हरविन्द्र कोहली भी मौजूद रहे।

*कार्यकर्ताओं की निष्ठा व पार्टी के प्रति समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी और ताकत है: डा. अर्चना गुप्ता*


डॉ. गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद भारद्वाज के निवास स्थान पर पहुंची और उनसे आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और उनकी वर्षों की तपस्या संगठन की असली प्रेरणा है जो कार्यकर्ताओं को सेवा और समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने की ऊर्जा प्रदान करती है।
डा. अर्चना गुप्ता वरिष्ठ नेता गोपाल शरण के निवास स्थान पर भी पहुंची और परिवार के साथ भोजन किया। उन्होंने परिवार से मिले प्यार और स्नेह का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने नांगल चौधरी से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डा. अभय सिंह के निवास स्थान पहुँचकर उनसे भी सप्रेम भेंट की और कुशलक्षेम जाना। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ व अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन और स्नेह हमेशा संगठन को मजबूती देने और जनसेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करने की नई ऊर्जा देता है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने विभिन्न कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सहभागी बनना भाजपा की कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।

*ऐतिहासिक धरोहरों का किया अवलोकन*

डॉ. अर्चना गुप्ता ने ऐतिहासिक शहर नारनौल की समृद्ध विरासत, प्राचीन किलों और शानदार स्थापत्य कला का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि नारनौल की ऐतिहासिक धरोहरें प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास, संस्कृति और वास्तुकला की ये धरोहरें बेहद अद्भुत हैं।

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने वरिष्ठ कार्यकर्ता सुदर्शन बंसल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया*


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने  नारनौल नगर परिषद के मनोनीत पार्षद एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुदर्शन बंसल के निधन पर उनके निवास स्थान पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। डॉ. गुप्ता ने कहा कि सुदर्शन बंसल बाल्यकाल से ही समर्पित स्वयंसेवक और भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बंसल ने मंडल स्तर से लेकर जिला उपाध्यक्ष तक विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया तथा वर्तमान में मनोनीत पार्षद के रूप में जनसेवा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X