Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय

Updated on Monday, June 08, 2026 19:57 PM IST

चंडीगढ़, 08 जून। भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ के भव्य उद्घाटन के उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने महेंद्रगढ़-नारनौल जिले के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल, ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई तथा आगामी दिनों में चलाए जाने वाले जनसंपर्क अभियानों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करें।

नमो कमल कार्यालय के उद्घाटन के उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने नारनौल और महेन्द्रगढ़ के कार्यकर्ताओं के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

बैठक में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा की गई तैयार

*मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए, आज महिलाएं देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं: डा. अर्चना गुप्ता

*मोदी और नायब सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है: डा. अर्चना गुप्ता


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, तपस्या और संगठन शक्ति के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति और विचारधारा को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के घर मिले हैं, उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई है, आयुष्मान भारत योजना गरीब परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवच बनी है, जबकि हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन और जनधन योजना जैसी योजनाओं ने आम नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, मातृत्व वंदना योजना, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, मुद्रा योजना के माध्यम से महिला उद्यमियों को आर्थिक सहायता तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे निर्णय महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। नायब सरकार पारदर्शी प्रशासन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और जनसेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची रोजगार उपलब्ध कराने, किसानों के हित में निर्णय लेने, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने तथा गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं।
कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा 21 जून तक विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान की थीम “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” निर्धारित की गई है। इस थीम के अंतर्गत कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करें।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें भाजपा नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव तथा शहर-शहर जाकर लोगों से संवाद करेंगे और मोदी सरकार एवं नायब सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी मंडलों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा और स्वस्थ भारत के संदेश को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। 
 
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X