Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

खाद के दाम बढ़ाकर किसानों पर बोझ डाल रही बीजेपी : हुड्डा

Updated on Monday, June 08, 2026 19:40 PM IST

चंडीगढ़, 8 जून । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा समेत देशभर का किसान पहले ही चौतरफा महंगाई की मार झेल रहा है। अब यूरिया एसएसपी और एनपीके के दाम बढ़ाकर सरकार ने खेती-किसानी को बर्बादी करने का फैसला ले लिया है। यूरिया एसएसपी के दाम 200 रुपये और एनपीके के दाम में 200 रुपये से लेकर 550 रुपये तक की बढ़ोत्तरी किसानों के जख्मों पर नमक के समान है। कृषि यंत्रों और पार्ट्स के भी दाम साथ साथ बढ़ाने से किसान की और मुश्किलें बढ़ेंगी।

यूरिया-एनपीके की मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग, महंगाई पर भी साधा निशाना


पहले ही पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों ने किसानों की चिंता बढ़ा रखी है और अब खाद के दामों की बढ़ोत्तरी ने उन्हें तोड़कर रख दिया है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली बीजेपी ने हर बार उनकी लागत बढ़ाने का काम किया है। जबकि एमएसपी में बढ़ोत्तरी इतनी भी नहीं होती कि महंगाई दर का मुकाबला किया जा सके। इस सरकार के 12 साल में किसानों की आय बढ़ने की बजाए घटी है और कर्जा व महंगाई कई गुना बढ़ी है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एक दिन पहले ही सरकार ने गैस के रेट 29 रुपये बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका डाला था। मात्र 3 महीने में घरेलू सिलिंडर के दाम 89 रुपये बढ़ चुके हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर में 1500 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके अलावा डीजल-पेट्रोल के दाम लगभग 8 रुपये बढ़ चुके हैं। सीएनजी, छोटे सिलेंडर, ट्रांसपोर्ट से लेकर खाने-पीने की हरेक चीज के दाम इतने बढ़ गए हैं कि आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।
हुड्डा ने दोहराया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार घट रही हैं, लेकिन भाजपा सरकार उसका लाभ जनता को देने की बजाए, रेट बढ़ाने में लगी है। इस आर्थिक मंदी के दौर में भी सरकार जनता से भारी टैक्स वसूल रही है। हुड्डा ने तेल की बढ़ी कीमतों और खाद के रेट में हुई बढ़ोत्तरी को तुरंत वापिस लेने की मांग उठाई है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X