Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राज्यपाल ने सीपीए प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

Updated on Monday, June 08, 2026 19:16 PM IST

चंडीगढ़, 8 जून – हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज हरियाणा के लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में द्वितीय कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) इंडिया रीजन ज़ोन-II नॉर्थ ज़ोन कॉन्फ्रेंस में शामिल होने देशभर से आए पीठासीन अधिकारियों एवं विशिष्ट प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
हरियाणा विधानसभा द्वारा 8 से 10 जून, 2026 तक चंडीगढ़ में आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के प्रमुख संसदीय नेता, विधायक एवं विधानमंडलों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य संसदीय सहयोग को सुदृढ़ करना, विधायी एवं संसदीय कार्यप्रणाली से जुड़ी श्रेष्ठ परंपराओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना तथा शासन एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विमर्श को प्रोत्साहित करना है।

सीपीए  इंडिया रीजन ज़ोन-II नॉर्थ ज़ोन कॉन्फ्रेंस में शामिल पीठासीन अधिकारियों एवं प्रतिनिधि


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के संकल्प के अनुरूप सभी प्रतिनिधियों लोक भवन तक इलेक्ट्रिक बस के माध्यम से यात्रा कर पहुंचे । यह पहल कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


राज्यपाल द्वारा सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथीन्द्र बोस, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवां, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तथा जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर सहित विभिन्न राज्य विधानसभाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पीठासीन अधिकारी शामिल थे।

इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश तथा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने लोक भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास का संदेश दिया। कार्यक्रम में हरियाणा की प्रथम महिला मित्रा घोष, हरियाणा के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी, हरियाणा के संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार सहित सीपीए इंडिया रीजन ज़ोन-II की पांच विधानसभाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधायक एवं विधान परिषद सदस्यों ने भी भाग लिया।
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X