Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता का बिगड़ा बजट : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Sunday, June 07, 2026 20:23 PM IST

 
चंडीगढ़, 7 जून। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता का जीवन संकटपूर्ण बना दिया है। उन्होंने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में हालिया ₹29 की वृद्धि तथा कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने न केवल आम परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, बल्कि छोटे व्यापारियों और कारोबारियों की आर्थिक चुनौतियों को भी बढ़ा दिया है।
 
केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई चरम पर, आम आदमी का जीवन हुआ दुभर : राव नरेंद्र सिंह
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगभग ₹90 की वृद्धि की जा चुकी है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में करीब ₹1300 तक की भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे होटल, रेस्तरां, ढाबा संचालकों और छोटे व्यवसायों की लागत में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसका असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार की गई वृद्धि ने महंगाई को और अधिक बढ़ावा दिया है। पेट्रोल की कीमत ₹100 प्रति लीटर से अधिक हो चुकी है। ईंधन की बढ़ती कीमतों का सीधा असर परिवहन लागत पर पड़ता है, जिसके कारण खाद्य पदार्थों सहित दैनिक उपयोग की लगभग सभी वस्तुएं महंगी हो गई हैं। जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय ऐसे फैसले ले रही है, जो लोगों की आर्थिक परेशानियों को और बढ़ा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय रुपया लगातार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहा है, जो देश की आर्थिक स्थिति और केंद्र सरकार के आर्थिक प्रबंधन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महंगाई पर नियंत्रण के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों के विपरीत नजर आती है।
राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियां, बढ़ती बेरोजगारी और बेलगाम महंगाई ने गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर तथा छोटे व्यापारियों को गहरे आर्थिक संकट में धकेल दिया है। बढ़ती कीमतों और घटती क्रय शक्ति के कारण समाज का प्रत्येक वर्ग आर्थिक दबाव झेलने को मजबूर है।उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार की नीतियों से उत्पन्न समस्याओं को भली-भांति समझ चुकी है और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से अपना फैसला सुनाने को तैयार है।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाए, पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए करों में कटौती कर आम जनता को राहत प्रदान की जाए तथा रुपये को मजबूत करने और महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस एवं परिणामकारी कदम उठाए जाएं।
राव नरेंद्र सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं की अनदेखी जारी रखी, तो कांग्रेस पार्टी आम लोगों की आवाज बनकर उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए अपने जनसंघर्ष को और अधिक व्यापक और तेज करेगी।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X