Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की फिल्म

Updated on Sunday, June 07, 2026 20:15 PM IST

यारोस्लावल, रूस में होने वाले फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित डीएलसीसुपवा की फिल्म जोगई परिवार का एक दृश्य।

7 जून 2026, रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) द्वारा निर्मित शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’ का रूस में होने वाले 21वें विदइन द फैमली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ फैमली एंड चिल्ड्रन फिल्म 2026 में स्क्रीनिंग के लिए चयन किया गया है। फिल्म फेस्टिवल 3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा, जहां दुनिया भर की चुनिंदा फिल्मों की ज्यूरी, फिल्म व कला प्रेमियों के सामने स्क्रीनिंग होगी।

- 3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवल

- सुपवा द्वारा प्रोड्यूस ‘जोगई परिवार’ को छात्रों ने किया है तैयार


रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा ने बताया कि सुपवा द्वारा प्रोड्यूस ‘जोगई परिवार’ को यहां पढ़ने वाले फिल्म एवं टेलीविजन फैकेल्टी के छात्रों ने तैयार किया है। इसका निर्देशन 2023 बैच के डायरेक्शन के छात्र अर्पित आनंद सिंह ने किया है। अर्पित मूलत: गगहा क्षेत्र गोरखपुर के निवासी हैं जो सुपवा में फिल्म निर्देशन की पढ़ाई कर रहे हैं। ‘जोगई परिवार’ का चयन शॉर्ट फिल्म की कैटेगिरी में हुआ है। इस फिल्म के कलाकार भी सुपवा के ही छात्र जितेंद्र, शिवम, मिताली, अरूण, व मनखुश हैं। मेंटर दीप्ति खुराना है, जबकि असोसिएट डायरेक्टर रजत सोंगरा हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर केशव बियानी, गौरव बुधवार, कृषांग सैनी व सान्या भी सुपवा की फिल्म एवं टेलीविजन फैकेल्टी के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि सिनेमोग्राफर अजय नेहरा, एडिटर गौरव बुधवार, लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट गौरव गौतम हैं। जबकि, साउंड डिजाइन अंशुल रोहिल्ला ने किया है, तो आर्ट डायरेक्टर शीतल कुमारी व सेट डिजाइनर रमाकांत महाजन रहे। प्रोडक्शन हैड सुरेंद्र सावित्री सरकार, मेकअप नेहा व कॉस्ट्यूम प्रीति शर्मा ने किया।

यारोस्लावल, रूस में होने वाले फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित डीएलसीसुपवा की फिल्म जोगई परिवार का पोस्टर।


डीएलसीसुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने बताया कि यारोस्लावल, रूस में होने वाला फिल्म फेस्टिवल पारिवारिक व बच्चों की फिल्मों का दुनिया का सबसे बड़ा फेस्टिवल है। इस तरह के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सुपवा व यहां के छात्रों की शॉर्ट फिल्म का चयन होना हर किसी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’ समाज व परिवार की सच्चाई को सरल तरीके से दिखाती है। फिल्म के कलाकारों व बाकी क्रू ने इसके लिए कड़ी मेहनत की। कुछ छात्र कलाकारों ने बेहद कम समय में भोजपुरी भाषा सीखी, ताकि वे अपने किरदार में स्वयं को उतार सकें। यारोस्लावल, रूस में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 5 से 7 जुलाई तक चलना है। उम्मीद है यह शॉर्ट फिल्म ज्यूरी सदस्यों का अपनी ओर ध्यान आकर्षित करते हुए अवार्ड हासिल करेगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X