Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राष्ट्र निर्माण में विधानमंडलों की भूमिका पर मंथन करेगा सीपीए का नॉर्थ जोन सम्मेलन

Updated on Sunday, June 07, 2026 19:11 PM IST

चंडीगढ़, 7 जून। हरियाणा विधानसभा के तत्वावधान में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ इंडिया रीजन के जोन-2 का सम्मेलन 8 से 10 जून तक चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्धाटन सोमवार को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। इस अवसर पर राज्य सभा के उप-सभा पति हरिवंश, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, देश के 15 विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी, उप-पीठासीन अधिकारी, विधायक भाग लेंगे। इस दौरान राष्ट्र निर्माण में विधानमंडलों की भूमिका, विकसित भारत-2047, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा।

8 से 10 जून तक चंडीगढ़ में आयोजित होगा राष्ट्रमंडल संसदीय संघ इंडिया रीजन जोन-2 का सम्मेलन
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे उद्घाटन, विकसित भारत-2047, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन

 


उद्घाटन सत्र के दौरान सोमवार को हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण स्वागत संबोधन करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के इतिहास पर एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके बाद लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्य सभा के उप-सभापति हरिवंश तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद टैगोर थिएटर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संविधान और सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की जाएगी। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। 
सम्मेलन के दूसरे दिन 9 जून को तीन प्रमुख सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों का मुख्य विषय ‘विकसित भारत-2047 के लक्ष्य एवं भविष्य की चुनौतियों को साकार करने में जागरूक समाज और जनप्रतिनिधियों की भूमिका’ रहेगा। इस विषय पर विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधि, संसदीय विशेषज्ञ और नीति निर्माता अपने विचार सांझा करेंगे। सम्मेलन के दौरान ‘कृत्रिम बुद्विमता एवं मानवाधिकार; विधायी निकायों के समक्ष चुनौतियां’ विषय पर भी विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (हिपा) के महानिदेशक मनोज यादव इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। यह सत्र तकनीकी प्रगति और लोकतांत्रिक संस्थाओं के समक्ष उभरती चुनौतियों पर महत्वपूर्ण विमर्श का मंच बनेगा।
सम्मेलन के समापन सत्र में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्य सभा के उप-सभापति हरिवंश, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, उपाध्यक्षर डॉ. कृष्ण लाल मिड्‌ढा सहित अन्य वक्ता प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, विधायी प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने तथा विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में विधानमंडलों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों के सम्मान में कई औपचारिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X