Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा और विकास को समर्पित: डा. अर्चना गुप्ता

Updated on Friday, June 05, 2026 19:39 PM IST

पानीपत,   5 जून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश और समर्पण भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। डा. अर्चना गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा मोदी और नायब सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।  प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता शुक्रवार को पानीपत स्थित भाजपा कार्यालय श्याम कमल में पानीपत शहरी विधानसभा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। इस मौके पर डा. अर्चना गुप्ता ने मोदी सरकार के 12 वर्षों को बेमिसाल बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के ये 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने पर सेवा अभियान चलाया जाएगा जिसमें अनेकों कार्यक्रम होंगे।

डा. अर्चना गुप्ता के आवास पर हुई महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक

प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री और प्रदेश महामंत्री ने संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर की चर्चा

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर दिया गया जोर


डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ सफल बनाने का किया आह्वान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में उनके पानीपत स्थित आवास पर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा तथा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।


कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित करके की गई। कार्यक्रम से पहले डा. अर्चना गुप्ता और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने पार्टी कार्यालय श्याम कमल में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से प्रकृति को सुरक्षित और हरा-भरा बनाए रखने की अपील की। डा. गुप्ता ने कहा कि हमारा एक छोटा सा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के उज्जवल और स्वस्थ भविष्य की नींव है।  
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 7 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेशभर में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष देश के गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान को समर्पित रहे हैं। इन वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 जून तक व्यापक जनसंपर्क और जनकल्याण के अभियान चलाए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार की जनकल्याण की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ लगातार प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दे रहे हैं। कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलेंगे, जिसमें केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश सरकार के मंत्री, संगठन के पदाधिकारी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। इस दौरान वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्राएं तथा विकसित भारत संकल्प से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मोदी सरकार के 12 वर्ष गरीब, किसान, महिला, युवा वर्ग के उत्थान को समर्पित रहे हैं: डा. अर्चना गुप्ता

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया: डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 21 जून तक चलेगा महाअभियान: डा. अर्चना गुप्ता


जनसेवा के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण: डा. अर्चना गुप्ता


प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने पार्टी कार्यालय श्याम कमल में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 12 से 20 जून तक लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे। वहीं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन और विभिन्न संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक जिले में मोदी सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने वाली प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी ताकि आमजन सरकार द्वारा किए गए कार्यों से अवगत हो सकें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के लिए आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। किसानों के हित में अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जबकि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के प्रत्येक मंडल में सामूहिक योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
डा. गुप्ता ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा मोदी और नायब सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस मौके पर संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, जिला प्रभारी अशोक गुर्जर, राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, कार्यक्रम की संयोजक एवं पूर्व मेयर अवनीत कौर, डा. राजबीर आर्य, जिला महामंत्री सुनील कांतल, जिला महामंत्री सुमित जांगलान आदि मौजूद रहे।


Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X