Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

6 जून को सीएम आवास का घेराव करेगी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

Updated on Thursday, June 04, 2026 18:14 PM IST

करनाल। केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों, नीट पेपर लीक और सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) व्यवस्था के खिलाफ हरियाणा युवा कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है।  करनाल में पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि इसी कड़ी में 6 जून को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा सरकार को युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का जवाब मांगा जाएगा। इससे पहले 5 जून को पानीपत में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। युवा कांग्रेस इन प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग करेगी
करनाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए निशित कटारिया ने कहा कि आज देश का युवा यह सवाल पूछ रहा है कि मेहनत करें या पेपर खरीदें?। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने लाखों युवाओं का विश्वास तोड़ा है और शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि केवल नीट का पेपर लीक नहीं हुआ, बल्कि युवाओं के सपनों और उनके भविष्य को अंधकार में धकेल दिया गया है।

-नीट पेपर लीक और सीबीएसई मूल्यांकन घोटाले में सरकार से मांगेंगे जवाब:निशित कटारिया
-करनाल में पत्रकारों से बातचीत में निशित कटारिया ने मांगा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा


कटारिया ने कहा कि युवाओं के सपने हार गए और सिस्टम वाले जीत गए हैं। जिस सरकार में परीक्षा सुरक्षित नहीं, उसमें भविष्य भी सुरक्षित नहीं हो सकता। हर लीक हुआ पेपर युवाओं के सपनों का सौदा है। उन्होंने कहा कि नीट यूजी 2026  परीक्षा में 22 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन पेपर लीक की पुष्टि के बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी। यह देश की परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आरोप है कि प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुपों में पहुंच गया था और लीक के तार परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े लोगों तक जा रहे हैं।
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कटारिया  ने सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग व्यवस्था को भी बड़ा घोटाला बताया। कटारिया ने कहा कि इस वर्ष सीबीएसई का पास प्रतिशत घटा है और करीब चार लाख विद्यार्थियों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपियां मांगी हैं। कई मामलों में उत्तर पुस्तिकाओं के पन्ने गायब मिलने, दूसरे छात्रों की कॉपियां दिखाई देने और मूल्यांकन में गंभीर गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि इतनी बड़ी संख्या में छात्र मूल्यांकन से असंतुष्ट हैं तो इसकी जवाबदेही कौन लेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद सीबीएसई चेयरमैन और सचिव का तबादला कर दिया गया, लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, सीबीएसई  ओएसएम से प्रभावित करीब चार लाख छात्रों की कॉपियों की दोबारा जांच, नीट पेपर लीक की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजत लाठर ने कहा कि 6 जून का घेराव युवाओं की आवाज को बुलंद करने और सरकार को जवाबदेह बनाने का आंदोलन होगा, जिसमें करनाल से भारी संख्या में युवा कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे और पूरे प्रदेश भर से भी युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस दौरान रजत लाठर, अशोक डाबड़ा, मीत संधु, अंकित मान, राहुल घरौंडा, ललित गहलोत व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X