Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के बोर्डों-आयोगों के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार

Updated on Thursday, June 04, 2026 17:55 PM IST

चण्डीगढ़, 4 जून - हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछडे वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग मंत्री कृष्ण कुमार बेदी तथा विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड, हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड तथा हरियाणा केशकला एवं कौशल विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों को विधिवत पदभार ग्रहण करवाया।

 

 

पंचकूला में आयोजित समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने किया सम्मानित

 

पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में गरीब कल्याण की दिशा में हुए उल्लेखनीय एवं सकारात्मक परिवर्तन - कृष्ण कुमार बेदी

पदभार ग्रहण करने वालों में हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ईष्वर सिंह प्लाका, उपाध्यक्ष भारत भूषण टाक और सदस्य मोहित वाल्मिकी, जितेंद्र वाल्मिकी, रेखा रानी, संजीव घारू और चंद्रप्रकाश बोस्ती, हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैप्टन योगेश बैरागी, हरियाणा विमुक्त घूमंतु जाति विकास बोर्ड के अध्यक्ष जसमेर सिंह बंजारा और उपाध्यक्ष ओमपाल और हरियाणा केशकला और कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर और उपाध्यक्ष नरेश कुमार सैन शामिल रहे।

कृष्ण कुमार बेदी ने नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और सेवाभाव के साथ करें। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में गरीब कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय एवं सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के वितरण में भ्रष्टाचार व्याप्त था, जबकि आज यह भत्ता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों को उनसे अनेक आशाएं और अपेक्षाएं हैं। इसलिए वे जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें।

कृष्ण लाल पंवार ने धरातल से जुड़े लोगों को विभिन्न बोर्डों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विष्वास है कि नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग के निदेशक अजय कुमार, हरियाणा विमुक्त घूमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव विवेक पदम सिंह, प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पूनिया, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X